पेंच टाइगर रिज़र्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व तक बाघिन का सफल स्थानांतरण, वन्यजीव संरक्षण को मिली मजबूती
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
74
0
...

पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। स्थानांतरण अभियान विगत एक माह से सुव्यवस्थित योजना एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के तहत संचालित किया जा रहा था। पेंच टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा उपयुक्त बाघिन की पहचान कर उसे उन्नत एआई आधारित कैमरा ट्रैप एवं मोशन सेंसर कैमरों के माध्यम से निरंतर ट्रैक एवं मॉनिटर किया गया। इस उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 50 कैमरे स्थापित किए गए थे।


अभियान का समन्वय राजस्थान वन विभाग के साथ निकट सहयोग में किया गया। श्री सुगनाराम जाट, मुख्य वन संरक्षक, राजस्थान तथा डॉ. तेजिंदर, पशु चिकित्सक, विगत एक माह से इस अभियान का समन्वय कर रहे थे एवं पिछले 8 दिनों से पेंच टाइगर रिज़र्व में उपस्थित रहकर अभियान की सतत निगरानी कर रहे थे।


यह स्थानांतरण कार्य फील्ड डायरेक्टर श्री देवप्रसाद जे. के सहयोग एवं उप संचालक श्री रजनीश कुमार सिंह, पेंच टाइगर रिज़र्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


बाघिन का निश्चेतन डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. प्रशांत द्वारा वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट की टीम के साथ तथा डॉ. काजल एवं डॉ. अमोल (वेटरनरी कॉलेज, जबलपुर एवं फील्ड बायोलॉजिस्ट श्री अनिमेष चव्हाण के सहयोग से किया गया।


पेंच टाइगर रिजर्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व स्थानांतरण के दौरान पेंच टाइगर रिज़र्व से मिशन लीडर सहायक संचालक सुश्री गुरलीन कौर (आईएफएस), वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मिश्रा, पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत देशमुख (वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट) तथा रेंज अधिकारी श्री लोकेश कुमार चौधरी, और दोनों प्रदेशों की टीम के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा बाघिन के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु गए, जिससे अंतर-राज्यीय समन्वय एवं संचालन की प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सकी।


इस अभियान की सफलता में पेंच टाइगर रिज़र्व के कुरई एवं रुखड़ रेंज के मैदानी अमले का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। संबंधित कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक, दिन में दो बार कैमरा ट्रैप की जांच, नियमित गश्त तथा चिन्हित बाघिन की गतिविधियों के संकेतों की सतत खोज कर अथक प्रयास किए गए। यह सफल स्थानांतरण अंतर-राज्यीय समन्वय, भारतीय वायुसेना के सहयोग तथा वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन के माध्यम से बाघ संरक्षण को सुदृढ़ करने और विभिन्न टाइगर लैंडस्केप में आनुवंशिक विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
डोंगला होगा विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डोंगला को विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नए अवसर मिलेंगे।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
MP स्टेट साइबर पुलिस की बड़ी एडवाइजरी: डेटा लीक से बचाव के लिए तुरंत पासवर्ड बदलें
मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि देशभर के 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स के ईमेल और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लग चुके हैं। जानें कैसे सुरक्षित रहें और पासवर्ड बदलकर अपने अकाउंट्स को बचाएं।
84 views • 3 hours ago
Richa Gupta
खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा, खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष हैं और राज्य सरकार ने खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
65 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पेंच टाइगर रिज़र्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व तक बाघिन का सफल स्थानांतरण, वन्यजीव संरक्षण को मिली मजबूती
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है।
74 views • 3 hours ago
Richa Gupta
बजट 2024 पर संवाद: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे विषय-विशेषज्ञों से मंथन
बजट पर संवाद कार्यक्रम 22 दिसंबर को सामाजिक न्याय संचालनालय के सभागार में आयोजित होगा, जहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विषय-विशेषज्ञों से बजट से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
73 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
आज भस्म आरती में भक्तों ने किए महाकाल के दिव्य दर्शन
आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
60 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
अनूपपुर में स्कूल सुबह 9.30 बजे से,कक्षा 1 से 5 तक अवकाश
अनूपपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के अमरकंटक में सुबह ओस की बूंदें जम रही हैं। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। सुबह की शिफ्ट के समय में बदलाव की मांग लंबे समय से उठ रही थी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मांग को मान लिया।
63 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
भोपाल–इंदौर में शीतलहर का असर, कई संभागों में कोहरे की चादर, दृश्यता 50 मीटर से भी कम
प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तरी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। कोहरे की चादर में लिपटे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया।
65 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
नगरीय नवाचार, विरासत और मेट्रो विस्तार से मध्यप्रदेश बनेगा शहरी विकास का मॉडल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल में शनिवार को उत्तर मध्य राज्यों के नगरीय विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के समापन सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।
51 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने दी सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से आज नया इतिहास बन रहा है। भोपाल को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक और सुरक्षित परिवहन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश को पहले इंदौर में यह सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल अभिनंदन के पात्र हैं। इस अवसर पर कुल 5800 करोड़ के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
69 views • 2025-12-21
...