भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम आज रायपुर पहुंचेगी, खिलाड़ी कल नेट प्रैक्टिस करते नजर आएंगे
भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज रायपुर पहुंचेगी। खिलाड़ी कल अभ्यास सत्र में नेट प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे। इस मैच सीरीज़ को लेकर शहर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ा हुआ है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 01 दिसंबर 2025
145
0
...

रांची में वनडे सीरिज की जीत के साथ शुरुआत करने के बाद टीम इंडिया सोमवार शाम को रायपुर पहुंचेगी। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी चार्टेड प्लेन से पहुचेंगे। इसके दूसरे दिन यानी 2 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे दक्षिण अफ्रीका और शाम 5.30 बजे भारतीय टीम प्रैक्टिस सत्र में शामिल होगी। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायाण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को वनडे सीरिज का दूसरा मुकाबला मैच खेला जाएगा।


बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने मैच के लिए मैदान और पिच टेकओवर कर लिया है। क्यूरेटर्स ने रविवार को बताया कि रायपुर स्टेडियम की आउटफील्ड रांची स्टेडियम से तेज रहेगी, क्योंकि यहां मैदान में नियमित फर्टिलाइजर के उपयोग के साथ ही समय पर वाटरिंग और खुली धूप के कारण यह बेहतर बन चुका है। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है. दूसरे सत्र में ओस के कारण यहां की बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किल होगी। लक्ष्य बचाने उतरे गेंदबाजों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। बीसीसीआई के क्यूरेटर्स आने के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के क्यूरेटर्स अभी पिच को बेहतर बनाने के लिए रोलिंग हल्के रोलर से कर रहे हैं। इसके बाद रात में ओस से बचाने के लिए इसे ढंका जा रहा है। यहां दोपहर 2 बजे की धूप सेंटर पिच नंबर 5 व 6 को दी जा रही है।


स्टेडियम के पास काउंटर पर असमंजस

बूढ़ातालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुकिंग वालों को 2 दिसंबर की शाम तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएगा। क्रिकेट संघ ने इसके बाद दर्शकों की सुविधा के लिए नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास उपयुक्त जगह पर अस्थायी टिकट काउंटर खोलने की अनुमति नवा रायपुर विकास प्राधिकरण से मांगी थी। उसका जवाब अब तक नहीं आ पाया, इसलिए तीन दिसंबर को खुलने वाले काउंटर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


पहली बार लगेगा स्पाइडर कैमरा

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम ने मैदान के ऊपर बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के साथ मैदान के चारों ओर लगभग 4 के अल्ट्रा क्वालिटी के 40 अतिरिक्त कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। इसी प्रकार स्टेडियम के चारों ओर अधिकृत विज्ञापन एजेंसियों के बोर्ड बाउंड्री के पार लगाने का काम 1 दिसंबर को सुबह से शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
94 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।
41 views • 22 hours ago
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने अभियान, 11 जिलों पर फोकस
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। सूरजपुर और 11 संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
75 views • 22 hours ago
Richa Gupta
गाइडलाइन दरों में वृद्धि जनमत के खिलाफ, वापस ले साय सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि गाइडलाइन दरों में अचानक बढ़ोतरी जनता के हित के खिलाफ है। भूमि कारोबारियों और आम जनता पर इसका गंभीर असर पड़ा है।
74 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में ठंड अपने प्रभाव दिखाने लगी है और इसी के चलते मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसंबर तक शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।
89 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर मौत
जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
58 views • 2025-12-07
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, 1-3 डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज हो सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
128 views • 2025-12-06
Richa Gupta
CG News: अनियमितता पर तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों में अनियमितताएँ पाए जाने पर SDM ने बड़ी कार्रवाई की। ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण में लापरवाही और अन्य गड़बड़ियों के कारण तीन दुकानों को निलंबित किया गया।
97 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 48 घंटों में 1-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
109 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द
रायपुर में आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
67 views • 2025-12-04
...