IndiGo संकट: एयरलाइंस के बढ़े किराए पर केंद्र की सख्ती, सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू
इंडिगो संकट के चलते बढ़े एयर टिकट प्राइस पर केंद्र ने एक्शन लिया। अब सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू होगा। मनमाना किराया रोकने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
54
0
...

पिछले पाँच दिनों से लगातार इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण अन्य एयरलाइंस के टिकटों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। इस स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पाँच दिनों में एयरलाइन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर चुकी है, जिसके चलते दिल्ली, मुंबई सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मची हुई है। आज भी 400 से अधिक इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हैं।


सरकार का बड़ा फैसला


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एयरफेयर कैप लगाने का निर्णय लिया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि प्रभावित रूट्स पर सही और वाजिब किराया सुनिश्चित करने के लिए रेगुलेटरी पावर का इस्तेमाल किया गया है। इस फैसले से टिकटों के किराए में अनियंत्रित बढ़ोतरी पर रोक लगेगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


किराया नियंत्रण लागू


इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण कई रूट्स पर टिकटों की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। ऐसे में सरकार ने शनिवार को एयरफेयर कैप लागू करने का फैसला किया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्थिति सामान्य होने तक किराया लिमिट लागू रहेगी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और अब नई तय किराया सीमा का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। सरकार ने कहा कि इस आदेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’: नौवां संस्करण जनवरी में, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 का नौवां संस्करण जनवरी में आयोजित होगा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
38 views • 56 minutes ago
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
57 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
बहन-बेटियों के फोन में जरूर डालें ये ऐप, मुश्किल में मिलेगी मदद
112 इंडिया नाम का सरकारी इमरजेंसी ऐप हर किसी के फोन में जरूर इंस्टॉल होना चाहिए। यह महिलाओं और बच्चों के लिए खास तौर पर एक सुरक्षा ढाल की तरह काम कर सकता है।
57 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर में बढ़ी : PMI
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में नवंबर में तेजी दर्ज की गई। नए व्यवसाय में तेजी और कीमतों में नरमी इसकी मुख्य वजह रही। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर के 58.9 से बढ़कर नवंबर में 59.8 पर पहुंच गया।
56 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
फ्लाइट कैंसलेशन के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, यात्रियों को मिलेगी राहत
फ्लाइट कैंसलेशन से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। 6 दिसंबर 2025 से लागू इस फैसले के तहत 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
52 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
क्या है Flight Duty Time Limit? कैसे Indigo की सैकड़ों फ्लाइट्स जमीन पर रुक गईं
भारत के हवाई यात्रियों ने हाल ही में एक अनोखा दृश्य देखा, जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं या घंटों लेट हुईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखने को मिली।
50 views • 3 hours ago
Richa Gupta
IndiGo संकट: एयरलाइंस के बढ़े किराए पर केंद्र की सख्ती, सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू
इंडिगो संकट के चलते बढ़े एयर टिकट प्राइस पर केंद्र ने एक्शन लिया। अब सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू होगा। मनमाना किराया रोकने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
54 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मोदी-पुतिन की मुलाकात ने दिया ट्रंप और शी को कड़ा संदेश, नहीं चलेगी कोई मनमानी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा कर वापस लौट गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा बयान दिया। दोनों देशों के कई ट्रेड डील हुई हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच कई कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
47 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
BSNL फिर फंसी मुश्किल में, कंपनी नहीं दे पा रही नई सिम
BSNL नई या डुप्लीकेट सिम नहीं जारी कर पा रही है। सरकारी कंपनी के ग्राहकों को भी इससे दिक्कत हो थी है। कंपनी से नए ग्राहक जुड़ नहीं पा रहे हैं।
66 views • 3 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे; सरकार ने एयरलाइन को सख्त निर्देश दिए
इंडिगो एयरलाइंस के संचालन में आज शनिवार को भी भारी अव्यवस्था रही, जिसके कारण देशभर में हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। मुंबई, गुवाहाटी, हैदराबाद और दिल्ली सहित कई बड़े हवाईअड्डों पर लंबी कतारें, भीड़ और अव्यवस्थित हालात देखने को मिले।
61 views • 5 hours ago
...