जानें कहा होता है ऐसा सौदा जहां करोड़ों में खरीदी जाती है दुल्हन, इस देश के बुजुर्ग रचाते हैं शादी
इंडोनेशिया में एक 74 वर्षीय व्यक्ति की शादी ने अपनी अनोखी उम्र के अंतर और भारी-भरकम ब्राइड प्राइस के कारण पूरे देश का ध्यान खींचा है। ईस्ट जावा के पैसिटान रीजेंसी में 1 अक्टूबर को हुई इस शादी में दूल्हा तर्मन ने अपनी 24 साल की दुल्हन शेला अरीका को तीन अरब रुपिया (लगभग ₹1.8 करोड़) की चौंकाने वाली रकम दहेज के रूप में दी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 23 अक्टूबर 2025
458
0
...

इंडोनेशिया में एक 74 वर्षीय व्यक्ति की शादी ने अपनी अनोखी उम्र के अंतर और भारी-भरकम ब्राइड प्राइस के कारण पूरे देश का ध्यान खींचा है। ईस्ट जावा के पैसिटान रीजेंसी में 1 अक्टूबर को हुई इस शादी में दूल्हा तर्मन ने अपनी 24 साल की दुल्हन शेला अरीका को तीन अरब रुपिया की चौंकाने वाली रकम दहेज के रूप में दी। हालांकि शादी की भव्यता जल्द ही बड़े विवाद में बदल गई जब दूल्हा-दुल्हन पर वेडिंग वीडियोग्राफी टीम के पैसे चुराकर फरार होने का आरोप लगा।

शादी में दिया गया भारी-भरकम 'ब्राइड प्राइस'

यह शादी उम्र के बड़े अंतर के कारण पहले ही चर्चा में थी लेकिन ब्राइड प्राइस की रकम ने इसे और भी सनसनीखेज बना दिया। तर्मन ने मंच पर सबके सामने अपनी दुल्हन को तीन अरब रुपिया की मोटी रकम सौंपी। इस शादी की एक और अनोखीबात यह थी कि मेहमानों को पारंपरिक तोहफों की जगह नकद दिया गया। हर मेहमान को लगभग 1 लाख रुपिया मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स में ब्राइड प्राइस की रकम एक अरब रुपिया बताई गई थी लेकिन शादी के वक्त इसे बढ़ाकर तीन अरब रुपिया कर दिया गया।

आरोप: वेडिंग टीम को धोखा देकर हुए फरार?

शादी के कुछ समय बाद ही विवाद खड़ा हो गया। शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम ने आरोप लगाया कि दूल्हा-दुल्हन बिना पैसे चुकाए ही गायब हो गए और उन्होंने टीम से संपर्क तोड़ लिया।ऑनलाइन चर्चाओं में यह आरोप भी लगा कि तर्मन अपनी पत्नी के परिवार की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने यह तक सवाल उठाया कि तीन अरब रुपिया का जो चेक दिखाया गया वह असली है भी या नहीं।

तर्मन ने जारी किया बयान: 'हम हनीमून पर है

विवाद और बढ़ते सवालों के बीच दूल्हे तर्मन को सोशल मीडिया पर बयान जारी करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राइड प्राइस पूरी तरह असली है और यह इंडोनेशियाके बैंक सेंट्रल एशिया (BCA) से समर्थित है। तर्मन ने इन अफवाहों का खंडन किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है बल्कि उन्होंने कहा कि वे दोनों साथ में हैं और शादी के बाद हनीमून पर गए हुए हैं।

ब्राइड प्राइस क्या है और कैसे तय होता है?

ब्राइड प्राइस जिसे इंडोनेशिया में दहेज की तरह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा माना जाता है दुल्हन की कीमत या उसके परिवार को दी जाने वाली रकम होती है। इसे तय करने का कोई फिक्स नियम नहीं है बल्कि यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे: दुल्हन के परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, लड़के के परिवार की अमीरी, शादी की भव्यता, दुल्हन की शिक्षा और स्थानीय रीति-रिवाज। इंडोनेशिया जैसे देशों में यह रकम कभी नकद, कभी गहनों, ज़मीन-जायदाद या अन्य कीमती वस्तुओं के रूप में दी जाती है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
शादी की रस्मों के बीच थप्पड़कांड! नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से उतारा
शादी एक ऐसा बंधन है जो एक दो दिन का साथ नहीं बल्कि जिंदगी भर का सफर होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में यह सफर शुरु होने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि स्टेज पर बैठी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटा दिया।
119 views • 2025-11-07
Sanjay Purohit
वाह रे सिस्टम! फसल नुकसान पर किसान को मिली 6 रुपए की मदद
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक किसान ने दावा किया कि भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान के लिए सरकार से उसे केवल छह रुपये का मुआवजा मिला है।
112 views • 2025-11-06
Sanjay Purohit
उज्जैन में गधों का पारंपरिक मेला शुरु
MP के उज्जैन में प्रसिद्ध गधों का पारंपरिक मेला 1 नवंबर से शुरु हो गया है। पुरानी परंपरा के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाकर पूजा-पाठ की गई। जिसके बाद मेले की शुरुआत की गई।
171 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
ऋषिकेश में विदेशी महिला का ‘बिकिनी डिप’ बना चर्चा का विषय
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास एक विदेशी महिला द्वारा बिकिनी पहनकर गंगा स्नान करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में महिला को फूलों की माला पहने, हाथ जोड़कर गंगा की आराधना करते और फिर नदी में उतरते हुए देखा जा सकता है।
182 views • 2025-10-30
Sanjay Purohit
खतरनाक पत्नी: पति को कमरे में खींचकर ले गई और फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पत्नी अपने पति को कमरे में खींचकर ले गई फिर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया ।
218 views • 2025-10-28
Sanjay Purohit
2000 रुपये में जब IAS ने IPS से की शादी, साड़ी में दुल्हन की सादगी पर आया दिल
IAS और IPS अधिकारियों की लव स्टोरी अपने कम ही सुनी होंगी और उनकी शादी भी कम ही देखी होंगी। जहां लोग अपनी शादी में लाखों- करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, तो इस अफसर जोड़ी ने 2000 रुपये से भी कम में शादी करके मिसाल कायम कर दी थी। तभी तो उनकी शादी का हल्ला पूरे देश में मचा और हर कोई दुल्हनिया की सादगी का कायल हो गया।
249 views • 2025-10-25
Sanjay Purohit
मुरादाबाद के इस मदरसे में एडमिशन चाहिए तो वर्जिनिटी सर्टिफिकेट दिखाओ! 13 वर्षीय लड़की के घरवालों ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
जामिया असानुल बनात गर्ल्स कॉलेज (मदरसा) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 13 वर्षीय छात्रा से अगली कक्षा में प्रवेश के लिए वर्जिनिटी टेस्ट की मांग की गई। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं। उन्होंने मदरसा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी मुरादाबाद को तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
213 views • 2025-10-24
Sanjay Purohit
मेडीकल जगत में नई क्रांतिः वैज्ञानिकों ने नया ब्लड टेस्ट किया तैयार
वैज्ञानिकों ने एक नए प्रकार की ब्लड टेस्ट का अध्ययन किया है, जो कई तरह के कैंसर का शुरुआती पता लगाने में मदद कर सकती है। इस परीक्षण का नाम Galleri है, जिसे मल्टी-कैंसर अर्ली डिटेक्शन (MCED) टेस्ट कहा जाता है।
187 views • 2025-10-24
Sanjay Purohit
जानें कहा होता है ऐसा सौदा जहां करोड़ों में खरीदी जाती है दुल्हन, इस देश के बुजुर्ग रचाते हैं शादी
इंडोनेशिया में एक 74 वर्षीय व्यक्ति की शादी ने अपनी अनोखी उम्र के अंतर और भारी-भरकम ब्राइड प्राइस के कारण पूरे देश का ध्यान खींचा है। ईस्ट जावा के पैसिटान रीजेंसी में 1 अक्टूबर को हुई इस शादी में दूल्हा तर्मन ने अपनी 24 साल की दुल्हन शेला अरीका को तीन अरब रुपिया (लगभग ₹1.8 करोड़) की चौंकाने वाली रकम दहेज के रूप में दी।
458 views • 2025-10-23
Richa Gupta
विश्व ग्रामीण महिला दिवस: अनसुनी नायिकाओं को सलाम
हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के योगदान, संघर्ष और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
259 views • 2025-10-15
...