


दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत वार्ड संख्या-13 के किचका गांव में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की शोले फिल्म के अंदाज में गांव के पास बने हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। इस टावर से होकर करीब 8 लाख वोल्ट का करंट गुजरती है। लड़की ने सबके सामने कहा कि अगर लड़का उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूद जाएगी या बिजली की तार पकड़ लेगी।
इसकी जानकारी मिलते ही गांव में ह्ड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 की पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। बाद में सिंघिया थाना की पुलिस प्रेमी को लेकर पहुंची और लड़की को साथ लेकर चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि दोनों ही लड़का और लड़की एक ही गांव किचका के नाबालिग हैं। घबराए ग्रामीणों ने लड़के को बुलाया। नीचे से लड़का लड़की को समझाता रहा और बोला, मैं तुमसे ही शादी करूंगा, तुम नीचे उतर आओ, यह सुनकर लड़की शांत हुई और इसके बाद नीचे उतरी।
ग्रामीणों ने भी साहस दिखाया और जान जोखिम में डालकर सहयोग से लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया। वार्ड सदस्य ने बताया कि नाबालिग लड़की ने प्रेम में इस कदर दीवानी होकर अपनी जान जोखिम में डाल दी, जो चिंताजनक है।गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे शोले फिल्म के वीरू वाले दृश्य से जोड़कर देख रहे हैं।