भारत और पाकिस्तान के बीच तेज हुई पानी की जंग, हकीकत में बदलने वाला है शहबाज का डर
सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के भारत के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस बीच भारत ने एक और ऐसा फैसला किया है जो पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाला है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को फिर से पुनर्जीवित करने का फैसला किया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 03 जुलाई 2025
120
0
...

सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के भारत के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस बीच भारत ने एक और ऐसा फैसला किया है जो पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाला है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को फिर से पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। अप्रैल में सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद यह भारत का पहला बड़ा कदम है।

भारत ने यह फैसला लेकर साफ कर दिया है कि सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने का फैसला केवल दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली के पास पूरी प्लानिंग तैयार है। तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को जम्मू और कश्मीर के सोपोर में झेलम नदी पर एक भंडारण सुविधा स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया था। इसे वुलर बैराज के नाम से भी जाना जाता है। इसे सर्दियों के महीने के दौरान झेलम नहीं पर नेविगेशन की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन सिंधु जल संधि का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने इसे रोक दिया था।

भारत के लिए क्यों है खास?

पाकिस्तान की आपत्ति के बाद से साल 1987 में इस परियोजना पर काम रोक दिया गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते पर रोक लगाए जाने के बाद से ही एक्सपर्ट इसे शुरू करने पर जोर दे रहे थे। 4.5 फीट ड्राफ्ट के साथ तुलबुल परियोजना से श्रीनगर और बारामुला के बीच आवाजाही में भी मदद मिलेगी। परियोजना के अन्य लाभों में हाइड्रो पावर का उत्पादन, अंतरदेशीय परिवहन शामिल हैं।

पाकिस्तान को सता रहा खौफ

भारत की योजना के बाद से ही पाकिस्तान को खौफ सताने लगा है। इसी सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश में जल भंडारण की क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया है। इसे भारत के पानी रोकने के फैसले के डर के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान को डर सता रहा है कि अगर भारत ने पानी रोका तो उससे निपटने के लिए उसे क्या उपाय करना होगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
ट्रंप के बाद NATO चीफ की धमकी, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को सजा देने की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद ही पश्चिमी देशों ने रूस को व्यापारिक प्रतिबंधों में बांध दिया था। जिसके बाद भारत और चीन, रूस के सबसे बड़े तेल खरीददार बन गए। 2023 में, इन दोनों देशों ने रूस से समुद्री मार्ग से आने वाले क्रूड ऑयल के लगभग 85-90% हिस्से का आयात किया।
71 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
पाकिस्तान में हाई-लेवल बैठकों से सियासी तूफान, राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज
शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास में सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात की। उससे कुछ ही देर पहले उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ बैठक की थी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि असीम मुनीर जल्द ही आसिफ अली जरदारी की जगह ले सकते हैं।
71 views • 11 hours ago
Richa Gupta
न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में भारी बारिश से आई बाढ़, आपातकाल घोषित
अमेरिका के उत्तर-पूर्व और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं
91 views • 2025-07-15
Sanjay Purohit
भारत के पड़ोस में भीषण जंग की तैयारी तेज, एशिया के 2 देश आमने-सामने
कंबोडिया और थाइलैंड के बीच सीमा तनाव और ज्या दा भड़कता दिख रहा है। कंबोडिया ने ऐलान किया है कि वह अपनी सेना में नागरिकों के सैन्या प्रशिक्षण को अनिवार्य करने जा रहे हैं। यह 18 महीने के लिए होगा।
96 views • 2025-07-15
Sanjay Purohit
यमन में कैद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की बचेगी जान! एक्शन में आए प्रभावशाली भारतीय सुन्नी मौलाना
मूल रूप के केरल के पलक्कड़ की रहने वाली 37 वर्षीय निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना में मौत की सजा का सामना कर रही है। प्रिया को अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।
104 views • 2025-07-15
Sanjay Purohit
लद्दाख पहुंचे दलाई लामा, चीन की बढ़ी बेचैनी
धार्मिक और आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा के लद्दाख पहुंचते ही क्षेत्र में कूटनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार सुबह विशेष विमान से दलाई लामा लेह एयरपोर्ट पहुंचे, जहां हजारों अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक परिधानों में उनका भव्य स्वागत किया।
113 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
पृथ्वी के घूमने की रफ्तार तेज होने को वैज्ञानिकों ने किया कंफर्म
धरती की अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार बढ़ रही है। धरती के घूमने की बढ़ती रफ्तार का नतीजा दिन का समय कम होने के तौर पर सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब इसकी पुष्टि हो गई है कि आने वाले समय में हमें 24 घंटे से कम के दिन देखने को मिलेंगे।
122 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
चीन ने दिया 'धोखा' तो भारत को मिला इस देश का साथ, 5 साल तक का हो गया इंतजाम
भारत के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन फर्टिलाइजर कंपनी (IPL), कृभको (KRIBHCO) और सीआईएल (CIL) ने सऊदी अरब की मादेन कंपनी के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता डीएपी खाद की सप्लाई को लेकर है।
94 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
ब्राजील और भारत में आकाश एयर डिफेंस पर रूकी बात तो खुश हुआ तुर्की
ब्राजील ने कथित तौर पर भारत का आकाश एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का अपना फैसला बदल लिया है। ब्राजील ने आकाश की जगह यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA से एयर डिफेंस सिस्टम लेने पर बातचीत शुरू की है। दो देशों के बीच किसी रक्षा समझौते पर बातचीत होना और इस पर सहमति ना बन पाना नई बात नहीं है लेकिन तुर्की की कुछ वेबसाइट इसमें अपने लिए खुशी ढूंढ़ रही है।
104 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ WHO का बड़ा एक्शन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेज दिया है। वे संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थीं।
59 views • 2025-07-13
...