21 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वदेशी को अपनाते हुए भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है और शीघ्र ही दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और राज्य सरकार गरीब से गरीब के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 15 अक्टूबर 2025
86
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वदेशी को अपनाते हुए भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है और शीघ्र ही दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और राज्य सरकार गरीब से गरीब के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को हर महीने वित्तीय सहायता दी जा रही है। प्रदेश की लाड़ली बहनें सरकार से मिलने वाली राशि से अपना घर संवार रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को देवास जिले के बागली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

देवास को मिलीं सांदीपनि विद्यालय भवन सहित अनेक सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लिए 237 करोड़ लागत की नेमावर समूह जलप्रदाय योजना का लोकार्पण किया। साथ ही बागली में 34 करोड़ लागत के नवनिर्मित सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण कर बच्चों को बेहतर भविष्य की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने युवाओं को रोजगार सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय देवास जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया एवं युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग 87 करोड़ लागत के 62 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 18 विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया।

प्रदेश के 21 लाख युवा अशासकीय नौकरी व रोजगार से जोड़े गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास दो देवियों का जिला है। कृषि की दृष्टि से भविष्य में यह पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को पीछे छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि देवास के लिए विकास का नया द्वार खुल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद लगभग 1 लाख सरकारी पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जा चुके हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा प्रदेश के 21 लाख युवाओं को अशासकीय नौकरी और अन्य प्रकार के रोजगार से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सोनकच्छ क्षेत्र में 50 हजार क्षमता की गौशाला की शुरुआत की जा रही है। राज्य सरकार बड़ी गौशाला खोलने पर 10 लाख रुपए का अनुदान भी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा किनारे फतेहगढ़ घाट निर्माण, बागली से जटाशंकर 17 किमी सड़क निर्माण, 2 जनजातीय बालक छात्रावास निर्माण की घोषणा भी की।

सोयाबीन किसानों के घाटे की भरपाई के लिए संकल्पित है सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीला मोजेक से सोयाबीन फसलों के प्रभावित किसानों को घाटे की भरपाई के लिए सहायता राशि दी जा रही है। सोयाबीन उत्पादक किसानों को उपज का उचित दाम मिले इसके लिए सरकार ने भावांतर योजना लागू की है। सोयाबीन का 5328 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलवाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने देवास जिले के 50 हजार से अधिक किसानों को सोयाबीन क्षति के लिए 24 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित किए।

दीपावली पर्व पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने का लें संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ: 2028 दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसकी भव्यता दुनिया को चकित करेगी। उज्जैन में भव्य-दिव्य सिंहस्थ के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर तैयारियां कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में दीपावाली का पर्व आ रहा है। हम सभी संकल्प लें कि सिर्फ स्वदेशी ही खरीदेंगे। स्वदेशी दिये जलाएं और दूसरों के साथ खुशियां बांटें। सच्चे अर्थों में रामराज्य तभी आता है, जब छोटे से छोटे व्यक्ति को गले लगाएं और उसके घर में भी उजाला हो। राज्य सरकार भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए सनातन संस्कृति के सभी पर्व त्यौहार धूमधाम से मना रही है। हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। भेदभाव मिटाते हुए सबको साथ चलने का मंत्र ही सच्चे अर्थों में सुशासन है।


34 करोड़ 49 लाख रुपये लागत के सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बागली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। देवास जिले के बागली में 34 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि उच्चतर माधायमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का अवलोकन कर इस नई उपलब्धि के लिए बागलीवासियों को बधाई भी दी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
सरकारी स्कूलों के 4.90 लाख बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क साइकिल का तोहफा, शिक्षा विभाग ने किया 215 करोड़ का बजट तय
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन दर और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में इस शैक्षणिक सत्र में 4 लाख 90 हजार बच्चों को साइकिल का वितरण किया गया है।
55 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS भोपाल से चोरी हुआ 1,150 यूनिट प्लाज्मा
भोपाल AIIMS ब्लड बैंक से 11.72 लाख रुपये के FFP प्लाज्मा की चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर 8.57 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
64 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में चंद्रमा और कमल से सजे बाबा महाकाल
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
69 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा घोटाला, 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
MP पुलिस मुख्यालय से एक बड़ा फर्जीवाड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर फर्जी मेडिकल बिल बनाकर 10 लाख रुपये का भुगतान करा लिया।
72 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
उत्तरी हवा की हुई एंट्री, अगले 2 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में बना चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख बदल गया। उत्तर से आने वाली सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है।
62 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल मंदिर में आतिशबाजी पर रोक, जलेगी सिर्फ 1 फुलझड़ी
दीपावली पर्व के दौरान उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में इस बार आतिशबाजी की गूंज नहीं होगी। पारंपरिक मर्यादाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने इस वर्ष के लिए सत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
67 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
ओरछा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, हवाई मार्ग से जुड़ेगी श्रीराम राजा की नगरी
ओरछा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रीरामराजा लोक के दूसरे चरण के 123 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ओरछा को धार्मिक पर्यटन सहित एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकॉप्टर सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी।
67 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल गैस कांड की 899 टन जहरीली राख के निष्पादन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
चार दशक पुराना भोपाल गैस कांड अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है। यहां की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की जहरीली राख के निष्पादन पर कई महीनों से बवाल मच रहा है। इस मामले में अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।
78 views • 7 hours ago
Richa Gupta
कफ सिरप कांड के बाद ग्वालियर में 6 दवाओं पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
मध्य प्रदेश में दवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद ग्वालियर में छह दवाओं के उपयोग पर रोक लगाया गया है।
79 views • 8 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: CM डॉ. मोहन आज करेंगे चुनाव प्रचार, इन विधानसभाओं में भरेंगे हुंकार
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया हैं। इसी के साथ ही प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बिहार जाएंगे।
73 views • 10 hours ago
...