किसानों को मिलेगा उनकी उपज का वाजिब दाम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा रोग के कारण खराब हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद किसानों को सोयाबीन की फसल की क्षति का समुचित मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी 5328 रूपये निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 26 सितंबर 2025
144
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा रोग के कारण खराब हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद किसानों को सोयाबीन की फसल की क्षति का समुचित मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी 5328 रूपये निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बिकती है तो भावान्तर की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रूपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास धन की कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रूपये की राशि मुहैया कराई जा रही है। इसमें 10 लाख रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिनके घर गाय है, वह गोपाल है, मध्यप्रदेश का हर बच्चा कृष्ण है। भगवान श्रीकृष्ण हो या भगवान श्रीराम इनके जीवन का एक-एक प्रसंग हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम दीनदयाल भी है, दीनदयाल यानि गरीब से गरीब आदमी की चिंता करने वाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी गरीबों की चिंता कर रही है। पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण के लिए प्रति गाय 40 रूपये प्रतिदिन तक का खर्च बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की धरती पर आया हूं तो मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती हीरों, वीरों और महावीरों की धरती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश भक्ति की मिसाल पेश की है।समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गैस कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसकी शुरुआत आज जैसीनगर से हो रही है।

जैसीनगर का नाम जयशिवनगर और नगर परिषद बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने और जैसीनगर का नाम जयशिवनगर रखने की घोषणा की। साथ ही सागर जिले में बेवस नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की। वहीं जैसीनगर में महाविद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कर उसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के रखने, जैसीनगर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल बनाने और सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मसुरयाही-तोडा मार्ग लगभग 25 कि.मी. के निर्माण की भी घोषणा की।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
अब नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर, MP में शुरू हुईं 51 ऑनलाइन और फेसलेस परिवहन सेवाएं
मध्यप्रदेश की परिवहन व्यवस्था में अब बड़ा डिजिटल बदलाव आ गया है। वाहन पंजीकरण से लेकर लर्निंग लाइसेंस तक की 51 सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन और फेसलेस हो गई हैं। इसका मतलब यह है कि अब नागरिकों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और दलालों की भूमिका भी खत्म हो जाएगी।
59 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
वन विहार आज से बनेगा नो-व्हीकल जोन, 1 से 7 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह
वन्यजीव सप्ताह 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर वन विहार की गोल्फ ई-कार्ट का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसके साथ ही वन विहार को नो-व्हीकल ज़ोन घोषित कर दिया जाएगा
38 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
आज महानवमी पर बाबा महाकाल ने किया श्री कृष्ण शृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
44 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
नवरात्र भंडारे में मौत का तांडव! तेज रफ्तार बस ने 20 श्रद्धालुओं को रौंदा
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब श्रद्धालु माता के भंडारे में प्रसादी लेने पहुँचे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार यात्री बस मौत का कारण बनकर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसी।
49 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 6 राजनीतिक दलों के वजूद पर खतरा!
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 6 राजनीतिक दलों को डी-लिस्ट करने का नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन दलों ने लंबे समय से आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और न ही आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा किए।
37 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
MP में थम नहीं रहे रिश्वतखोरी के मामले! लोकायुक्त ने तहसील बाबू के साथ नायब तहसीलदार को भी धरा!
इंदौर में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी मामले में नायब तहसीलदार का नाम भी सामने आया है, जिस पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं।
48 views • 13 hours ago
Richa Gupta
अब छुट्टियों में भी खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र, उपभोक्ताओं को राहत
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत 07 अक्टूबर (महर्षि वाल्मीकी जयंती), 21 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा), समस्त शनिवार (04, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर) तथा समस्त रविवार (05, 12, 19 एवं 26 अक्टूबर)को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।
64 views • 14 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव का अगला निवेश मिशन: नॉर्थ-ईस्ट की ओर रुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निवेश के लिए अगला पड़ाव नार्थ-ईस्ट के राज्य होंगे, जहां वे 5 अक्टूबर को गुवाहाटी में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ में उद्योग जगत और निवेशकों के साथ सीधे संवाद करेंगे।
73 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
आज भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में होगी बारिश
भले ही वर्षा ऋतु (1 जून से 30 सितंबर) आधिकारिक रूप से मंगलवार को समाप्त हो गई हो, लेकिन मध्य प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। अक्टूबर की शुरुआत में भी बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं दशहरे के दिन भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं।
81 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर के सिहोरा में तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, ब्रेक फेल होने से हादसा, 20 घायल, 6 की हालत गंभीर
जबलपुर के सिहोरा में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में घुस गई, जिससे पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।
129 views • 16 hours ago
...