मध्यप्रदेश के 26 शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे, राजगढ़ में न्यूनतम 14.4 डिग्री दर्ज
प्रदेश में शुष्क मौसम और उत्तर, उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की रात को सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।


Ramakant Shukla
Created AT: 15 अक्टूबर 2025
72
0

प्रदेश में शुष्क मौसम और उत्तर, उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की रात को सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के 26 शहरों में रात के समय हल्की ठंड महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, दिन के समय सबसे अधिक तापमान सीधी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का यही रुख अगले एक-दो दिन तक बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम