मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज: फायर सेफ्टी एक्ट समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मोहन सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय में दोपहर 12:20 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
57
0
...

मोहन सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय में दोपहर 12:20 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। यह बजट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखा जाएगा।


बैठक के एजेंडे में सबसे बड़ी चर्चा नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव को प्रत्यक्ष बनाने संबंधी संशोधन विधेयक की है। इसके पास होने के बाद अब इन निकायों के अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करेगी, न कि पार्षद। इसके अलावा फायर सेफ्टी एक्ट में संशोधन सहित कई अन्य विधेयकों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है, जो आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाएंगे।


कैबिनेट में एक भावुक प्रस्ताव भी आएगा। बालाघाट में माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हॉकफोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा के छोटे भाई को नियम शिथिल कर सीधे सब-इंस्पेक्टर बनाने का निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी आज चर्चा होगी और निर्णय हो सकते हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया के नाम पर साइबर ठगी पर चुनाव आयोग की एडवाइजरी
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया के नाम पर OTP ठगी के बढ़ते मामलों पर चेतावनी जारी की। मतदाता निजी जानकारी साझा न करें।
45 views • 51 minutes ago
Richa Gupta
भोपाल SIR में तेजी: कलेक्टर ने BLO को नया टारगेट दिया
स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के काम में रफ्तार लाने के लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को नया टारगेट दिया है कि प्रतिदिन कम से कम 5% फॉर्म डिजिटलाइज किए जाएं।
57 views • 1 hour ago
Richa Gupta
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की प्रक्रिया में लायें तेजी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पास प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत खजाना है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
50 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की प्रक्रिया में लायें तेजी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पास प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत खजाना है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से पर्यटन क्षेत्र को राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ मिल सकेगा। इससे पर्यटन निवेश को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग का दर्जा मिलने पर होटल, रिसॉर्ट, एडवेंचर टूरिज़्म, ट्रेवल सर्विसेज़ सहित पर्यटन से जुड़े अन्य क्षेत्रों को विभिन्न प्रकार की सब्सिडी (अनुदान सहायता), कर रियायतें और अन्य प्रोत्साहन उपलब्ध होंगे। इससे निजी निवेशकों का विश्वास भी बढ़ेगा और पर्यटन ढाँचा और अधिक मजबूत होगा।
23 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला कबड्डी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को कबड्डी विश्व कप : 2025 जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय अनगिनत युवा बेटियों की शक्ति, साहस और संभावनाओं को नई उड़ान देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कबड्डी विश्व कप जीतकर देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाली भारतीय महिला टीम की सभी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन है।
59 views • 2 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव के विजन से म.प्र. बना आइडियल इंवेस्टमेंट स्टेट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में निवेश और औ‌द्योगिक विकास की दिशा को एक नई स्पष्टता और मजबूती दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में उद्योगों से जुड़े नवाचार अब नीतियाँ और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं, निवेशकों के बढ़ते विश्वास और जमीन पर दिखाई देने वाली औ‌द्योगिक गतिविधियों के रूप में सामने आ रहे हैं।
60 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज: फायर सेफ्टी एक्ट समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मोहन सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय में दोपहर 12:20 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
57 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी
प्रदेश का मौसम लगातार करवट ले रहा है। आसमान पर छाए बादलों ने जहाँ ठंड की रफ्तार को कुछ कम किया है, वहीं कई जिलों में कोहरा अपना असर दिखाने लगा है।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान,कहा-मेरे बेटे को दान में मिले ब्राह्मण बेटी, तभी...
अजाक्स संगठन के नव-निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा एक विवादित टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं। भोपाल में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के दौरान उन्होंने सवर्ण समाज को लेकर बयान दिया, जिसके बाद सवर्ण संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
45 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
‘आज कुआं प्यासे के पास आया है..,’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों को बताया विकास का आधार, जानिए किन जिलों को मिला पुरस्कार?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 24 नवंबर को ‘राज्य स्तरीय कार्यशाला और वॉटर शेड सम्मेलन’ की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की थीम ‘आत्मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्य प्रदेश’ रखी गई है। यह कार्यशाला 26 नवंबर तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। 3 दिवसीय कार्यशाला में 2000 से ज्यादा जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
43 views • 17 hours ago
...