


महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल होने वाली मोनालिसा की जिंदगी एक दम बदल गई है। रुद्राक्ष बेचने का काम करने वाली मोनालिसा ने बॉलीवुड में एंट्री मार ली है। उनकी सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ जो नई म्यूजिक वीडियो आने वाली हैं उसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज को खुद मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दोनों ने फैंस को दिखाई है। मोनालिसा व्हाइट सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल और कानों में झुमके उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। वायरल गर्ल की पहली झलक देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं।
मोनालिसा का उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो का पहला लुक
महाकुंभ से चर्चा में आने के बाद मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में साइन किया था। जब सनोज मिश्रा रेप केस में जेल गए तो हर किसी को लगा मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना टूट गया है, लेकिन तब उत्कर्ष सिंह ने एंट्री मारी और मोनालिसा को लेकर म्यूजिक वीडियो अनाउंस कर दिया। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए ही मोनालिसा मुंबई पहुंची थी अब दोनों के गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और खुद मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने गाने की पहली झलक फैंस को दिखा दी है।