अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि योग या एक्सरसाइज के लिए अलग समय और जगह चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। आप सुबह उठते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे कुछ आसान योगासन कर सकते हैं। ये पोज धीरे-धीरे शरीर को जगाते हैं और आलस दूर करने में मदद करते हैं।
आइए जानते हैं कुछ आसान एक्सरसाइज और उनके फायदे:
नेक सर्कल
सुबह उठने पर कई लोगों को गर्दन में अकड़न महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए:
सीधे बैठ जाएँ, आंखें बंद करें।
धीरे-धीरे गर्दन को दाईं-बाईं ओर घुमाएँ, ठोड़ी को नीचे और फिर साइड में ले जाएँ।
फायदा: गर्दन और कंधों का तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
साइड बेंड
एक हाथ ऊपर उठाएँ और शरीर को धीरे-धीरे साइड में झुकाएँ।
फिर दूसरी तरफ करें, सांस के साथ मूवमेंट रखें।
फायदा: कमर, पसलियों और साइड बॉडी को स्ट्रेच करता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
ट्विस्ट
पैर क्रॉस करके बैठें।
एक हाथ से उल्टी तरफ के घुटने को पकड़ते हुए शरीर को ट्विस्ट करें।
फायदा: रीढ़ की हड्डी एक्टिव होती है, पेट के अंगों को हल्की मसाज मिलती है और सुबह पाचन में मदद मिलती है।
नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच
बिस्तर पर लेट जाएँ।
एक घुटने को छाती की ओर खींचें, दूसरा पैर नीचे लटकने दें।
फायदा: हिप फ्लेक्सर और जांघों में स्ट्रेच मिलता है और शरीर में एनर्जी बढ़ती है।
बालासन
सबसे अंत में बालासन करें।
आगे झुककर शरीर को रिलैक्स करें।
फायदा: पीठ, कमर और गर्दन का तनाव कम होता है, मन शांत होता है और दिन की शुरुआत पॉजिटिव होती है।