आंगनबाड़ी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, CM डॉ मोहन यादव ने किया ऐलान, 3 साल में कुपोषण खत्म करने प्लान बनाने के निर्देश
सीएम डॉ मोहन यादव ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने तीन साल में कुपोषण को खत्म करने के लिए फुल प्रूफ कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए है।देश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी में रिक्त 19500 पदों में से 9948 पदों पर नियुक्ति का आदेश दिया हैं। लाडली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी भी ली और गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 03 दिसंबर 2025
168
0
...

सीएम डॉ मोहन यादव ने बुधवार को महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने तीन साल में कुपोषण को खत्म करने के लिए फुल प्रूफ कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए है। देश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी में रिक्त 19500 पदों में से 9948 पदों पर नियुक्ति का आदेश दिया हैं। लाडली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी भी ली और गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बना है। टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम, लाभ पहुंचाने में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की। स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ मिला, इसमें देश में दूसरा स्थान है। झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, PM JANMAN भवनों की डिजाइन व मॉनिटरिंग मॉड्यूल की भारत सरकार द्वारा विशेष सराहना और भवन निर्माण की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूल विकसित।

3 वर्ष की भविष्य कार्य योजना

मध्यप्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन-2026 से नई व्यवस्था लागू

2047 विज़न के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश-निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार

34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन-लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार

आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मेगा प्लान-अगले तीन वर्षों में 9,000 नए भवन

PMMVY में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को 512 करोड़ से अधिक की सहायता

लाडली बहना योजना के तहत जनवरी 2024-नवंबर 2025 में 36,778 करोड़ का अंतरण

1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता-57 वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को सुरक्षा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: 1.89 लाख पौधारोपण, 6,520 ड्राइविंग लाइसेंस, 8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों का बड़े पैमाने पर उन्नयन-12,670 केंद्र ‘सक्षम आंगनबाड़ी’ घोषित

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन और नीमच से 18 लाख के नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
37 views • 8 minutes ago
Ramakant Shukla
भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन का लंबे समय से इंतजार समाप्त होने जा रहा है। 21 दिसंबर से प्रायोरिटी कॉरिडोर के लगभग 6 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बड़ा ऐलान सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
14 views • 15 minutes ago
Richa Gupta
नगरीय विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा किया जाए। जानें शहरी विकास से जुड़े प्रमुख निर्देश।
39 views • 19 minutes ago
Ramakant Shukla
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, भोपाल-इंदौर सहित 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, शहडोल और नरसिंहपुर में शीतलहर और कभी-कभी तीव्र शीतलहर का प्रभाव देखा गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
14 views • 21 minutes ago
Ramakant Shukla
खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बैठक, लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500-1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पूरे मंत्री-मंडल के साथ दो दिवसीय खजुराहो प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। मुख्यमंत्री महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
20 views • 34 minutes ago
Ramakant Shukla
सर्द हवाओं से रायपुर ठिठुरा, 10 दिसंबर तक प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तरी हवा तेज हो चली है और प्रदेशभर में शीतलहर का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा।
14 views • 40 minutes ago
Ramakant Shukla
सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश, बिजली तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल
सिवनी जिले में सोमवार शाम एक ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। उड़ान के दौरान आमगांव के पास यह विमान 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन से टकरा गया, जिसके बाद नियंत्रण खोकर पास के खेत में गिर पड़ा। रेड बर्ड एविएशन कंपनी का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सुकतरा हवाई पट्टी से नियमित रूट पर रवाना हुआ था। हादसे में ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हुए, हालांकि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
16 views • 43 minutes ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ा जाय - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वन विभाग से समन्वय कर समुचित समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के तेंदूपत्ता से पश्चिम बंगाल में बीड़ी उद्योग फल-फूल रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों और बीड़ी बनाकर आजीविका चलाने वाले हजारों परिवारों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।
46 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
इंडस्ट्री के मांग की अनुसार आधुनिक ट्रेड्स में युवाओं को दिया जाए प्रशिक्षण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को उद्योग की आवश्यकता से सीधे जोड़कर युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं को उन्हीं ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाए, जिनकी इंडस्ट्री में मांग है और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
38 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
मेट्रोपॉलिटन सिटी के दृष्टिगत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों को उद्योग जगत के बीच करें प्रचारित- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे इंदौर और भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी के दृष्टिगत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों को उद्योग जगत के बीच इस तरह से प्रचारित और प्रस्तुत करें, जिससे अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हों तथा व्यापक निवेश और रोजगार सृजित हो सकें। उन्होंने उद्योग वर्ष के समापन पर इस माह के अंत तक ग्वालियर में लगभग 2 लाख करोड़ निवेश वाली इकाइयों के भूमिपूजन औद्योगिक भूखंड आवंटन, शुभारंभ आदि का व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एमएसएमई के पंजीकरण में जबरदस्त 31प्रतिशत की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे पिछले दो वर्ष में छोटे उद्योगों के लिए राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शानदार वातावरण का उदाहरण बताया।
47 views • 13 hours ago
...