प्रदेश के पूर्व दिवंगत विधानसभा अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी
मध्यप्रदेश की 16वीं विधान सभा के षष्टम सत्र की शुरूआत सोमवार को हुई। सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश के सभी दिवंगत पूर्व विधानसभा अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिगण एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 28 जुलाई 2025
36
0
...

मध्यप्रदेश की 16वीं विधान सभा के षष्टम सत्र की शुरूआत सोमवार को हुई। सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश के सभी दिवंगत पूर्व विधान सभा अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिगण एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में संपन्न हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मानसून सत्र,2025 के कामकाज के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायकगण अजय बिश्नोई, मीना सिंह मांडवे, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र भारती, यादवेन्द्र सिंह,उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव एपी सिंह उपस्थित रहे।


इससे पूर्व मानसून सत्र के शुभारंभ पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह उपस्थित रहे।


सत्र के प्रथम दिन कार्यवाही की शुरूआत निधन का उल्लेख के साथ हुई। इस दौरान 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में मृत प्रदेश एवं देश के सभी पर्यटकों, 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान एआई-171 के दुघर्टनाग्रस्त हो जाने से मृत यात्रियों सहित अनेक मेडिकल छात्रों, राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, रघुनाथ चौधरी, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, शिवशंकर लाल मुन्ना खेरी, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, खेमराज पाटीदार, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री, डॉ. गिरिजा व्यास, भूतपूर्व केन्द्रीय उप मंत्री, विजय कुमार रमणीकलाल रूपाणी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात, मनोज कुमार, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं रामसहाय पांडे, सुप्रसिद्ध लोक कलाकार को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


वेल आफ द हाउस के विधानसभा सचिवालयीन अधिकारियों का ड्रेस कोड


वेल आफ द हाउस में बैठकर कार्यवाही की नोटिंग एवं अन्य प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाले मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय के अधिकारीगण मानसून सत्र के प्रथम दिवस एक विशेष ड्रेस कोड में नजर आए। अब वेल में बैठने वाले अधिकारियों के लिए लोकसभा की तर्ज पर यह ड्रेस कोड सत्र की कार्यवाही के दाैरान लागू रहेगा। इस ड्रेस कोड को भारतीय परिधान परंपरा के अनुसार से डिजाइन किया गया है। इस नवाचार के लिए कार्यवाही के दाैरान संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी।



जल गंगा संवर्धन अभियान की सदानीरा प्रदर्शनी का शुभारंभ


विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आज जल गंगा संवर्धन अभियान सदनीरा प्रदर्शनी का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में किया गया ।इसके बाद गणमान्य सदस्यों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को टाईगर स्टेट का गौरव प्राप्त है, हमारे राज्य में 9 टाईगर रिजर्व हैं। बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इनके संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन के आदर्श केन्द्र के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान बनी है। वन्यजीव संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
17 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
बाबई मोहासा में इंडस्ट्री के लिए जमीन में छूट, विक्रमपुरी एरिया में अधिग्रहण समेत चार विधेयक मंजूर
मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का फैसला भी शामिल है। इसके साथ ही विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन अधिग्रहण सहित चार अहम विधेयकों को मंजूरी दी गई है।
24 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
कीचड़ से भरे रास्ते... पैदल चलकर गांव पहुंचे विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, किया जमीनी निरीक्षण
प्रशासनिक दायित्व निभाने और जमीनी हकीकत से सीधे जुड़ने की एक मिसाल विदिशा जिले से सामने आई है। जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए दौरे पर निकले थे। लेकिन रास्ते में अत्यधिक कीचड़ और जलभराव के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका।
31 views • 10 hours ago
Richa Gupta
सावन में मौसम ने फिर ली करवट, ग्वालियर-भिंड समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सावन में मौसम बदला और मध्यप्रदेश के ग्वालियर‑छिंदवाड़ा चंबल संभाग के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
102 views • 13 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में जल्द शुरू होगा प्रदेश का पहला महाशीर कैफे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि लाने के लक्ष्य को ज़मीन पर उतारने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पहली बार महाशीर कैफे शुरू किये जा रहे हैं।
68 views • 14 hours ago
Richa Gupta
MP विधानसभा में आज पेश होगा 2025‑26 का पहला अनुपूरक बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से प्रारंभ होगी। कार्यवाही में मुख्य रूप से वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।
75 views • 15 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में बाघ संरक्षण: नवीन तकनीक और रणनीतियां
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मध्यप्रदेश के लिये विशेष महत्व रखता है। बाघों के अस्तित्व और संरक्षण के लिये प्रदेश में जो कार्य हुए है, उसके परिणाम स्वरूप आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश में है, यह न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि भारत के लिये भी गर्व की बात है।
59 views • 15 hours ago
Richa Gupta
नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, साल में सिर्फ एक दिन होते हैं दर्शन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के ऊपर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट नागपंचमी पर खोले गए। यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन के लिए खुलता है, जानें इसका धार्मिक महत्व और दर्शन की विशेषता।
87 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश के पूर्व दिवंगत विधानसभा अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी
मध्यप्रदेश की 16वीं विधान सभा के षष्टम सत्र की शुरूआत सोमवार को हुई। सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश के सभी दिवंगत पूर्व विधानसभा अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिगण एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।
36 views • 2025-07-28
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर वन्य जीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू एवं डॉग स्क्वॉड वाहनों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति और वन कर्मियों को पुरस्कृत भी करेंगे।
41 views • 2025-07-28
...