उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन, भोपाल, इंदौर सहित 8 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट
उत्तरी भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मंगलवार को शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले शीतलहर की चपेट में रहे।
Ramakant Shukla
Created AT: 46 minutes ago
21
0
उत्तरी भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मंगलवार को शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले शीतलहर की चपेट में रहे।
मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।
अगले तीन दिन तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर और सिवनी जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम