National Cancer Awareness Day 2025: दवाई के साथ योग, नेचुरोपैथी और संतुलित जीवनशैली से जीती जा सकती है कैंसर से जंग
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली तीनों के संतुलन से जीती जा सकती है। आयुष मंत्रालय की मानें, तो नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) और योग कैंसर के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
52
0
...

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली तीनों के संतुलन से जीती जा सकती है। आयुष मंत्रालय की मानें, तो नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) और योग कैंसर के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह साबित हुआ कि अगर कैंसर के इलाज में योग, नेचुरोपैथी और सही खानपान को शामिल किया जाए, तो मरीजों की हालत में काफी सुधार देखा जा सकता है।


यह अध्ययन 18 महीनों तक 116 कोलन कैंसर (स्टेज 2 और 3) के मरीजों पर किया गया। इसमें दो समूह बनाए गए। एक समूह को केवल कीमोथेरेपी और सामान्य मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया गया, जबकि दूसरे समूह को कीमोथेरेपी के साथ-साथ नेचुरोपैथी, योग और संतुलित आहार भी दिया गया। नतीजे चौंकाने वाले रहे। जिन मरीजों ने योग और नेचुरोपैथी अपनाई, उनके खून में हीमोग्लोबिन और वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बेहतर हुई। इसके अलावा, उनके ट्यूमर मार्कर सीईए का स्तर कम हुआ और लिवर व किडनी की कार्यक्षमता में सुधार देखा गया। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट जैसे थकान, मतली और कमजोरी भी कम हो गई।


मानसिक रूप से भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। योग और ध्यान करने वाले मरीजों में चिंता और डिप्रेशन का स्तर काफी कम हुआ। उनकी जीवन की गुणवत्ता बेहतर हुई। वे खुद को ज्यादा शांत, सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करने लगे। खास बात यह रही कि 40 से 50 साल की उम्र वाले मरीजों में सबसे अच्छे नतीजे मिले। पुरुषों में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ी, जबकि महिलाओं में वाइट ब्लड सेल्स में सुधार देखा गया।


थेरेपी के हिस्से में योग के अंतर्गत प्राणायाम, हल्के आसन और साइक्लिक मेडिटेशन शामिल थे। नेचुरोपैथी में मिट्टी के पैक, जल-चिकित्सा (हाइड्रोथेरेपी) और मसाज का उपयोग किया गया। आहार में बाजरा, फल, सब्जियां और प्राकृतिक भोजन पर अधिक ध्यान दिया गया।


बता दें कि दुनिया भर में आज लाखों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। भारत में भी कैंसर के काफी मरीज हैं। ऐसे में कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATS सिस्टम में तकनीकी खराबी, कई उड़ानें प्रभावित- यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों में देरी हो रही है।
39 views • 46 minutes ago
Richa Gupta
‘वंदे मातरम्’ में बसता है भारत की आत्मा का स्वर: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर इस महान गीत के स्मरणोत्सव पर इसके पूर्ण संस्करण का अपने परिजनों के साथ सामूहिक गान करने की अपील की।
54 views • 1 hour ago
Richa Gupta
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: वंदे मातरम् के 150वें वर्ष समारोह के चलते कई मार्गों पर डायवर्जन- जानें वैकल्पिक रूट
संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
43 views • 2 hours ago
Richa Gupta
National Cancer Awareness Day 2025: दवाई के साथ योग, नेचुरोपैथी और संतुलित जीवनशैली से जीती जा सकती है कैंसर से जंग
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली तीनों के संतुलन से जीती जा सकती है। आयुष मंत्रालय की मानें, तो नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) और योग कैंसर के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं।
52 views • 2 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे: पीएम मोदी करेंगे वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' 7 नवंबर, 2025 को अपने 150 साल पूरे कर रहा है। इसके उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करेंगे।
68 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का मुंबई में गुरुवार रात 8 बजे निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार थीं। सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
70 views • 4 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी बोले- “जनता ने तय कर दिया, NDA फिर लौटेगी”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में जन-जन का अद्भुत उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनावों में एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है।
84 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
राम मंदिर दर्शन को आ रहे तो ध्यान दें- इस तारीख को अयोध्या में श्रद्धालुओं की एंट्री रहेगी बंद
अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई विशिष्ट अतिथि इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे।
86 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब लेट नहीं होगी आपकी ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन ने 40 साल में पहली बार एक ऐसा बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य किया है जिससे ट्रेनों की पंक्चुअलिटी रेट में तेज़ी से सुधार आएगा। इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत रेल डिवीजन 40 साल पुराने OHE (ओवरहेड इक्विपमेंट) वायर को ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर से बदल रहा है।
90 views • 23 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली AQI अपडेट: धुंध और प्रदूषण के बीच तापमान में गिरावट
दिल्ली की हवा इन दिनों सांस लेने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का असर महसूस किया जा सकता है।
75 views • 2025-11-06
...