


लगातार चल रही गर्म हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में अभी से लू जैसे हालात बनने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उधर गुरुवार को रात का सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
MP में अभी से लू जैसे हालात
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
प्रदेश के आसपास के राज्यों में तापमान बढ़े हुए हैं। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
हालांकि अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बन गया है। इस वजह से शुक्रवार से हवाओं के साथ नमी आने से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है।
साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल भी छा सकते हैं। 16 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी आने के संकेत मिले हैं।