नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
58
0
...

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।


राष्ट्रगान के साथ गांधी मैदान में कार्यक्रम की हुई शुरुआत


राष्ट्रगान के साथ गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आदेश पढ़ा। बिहार के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री और मंत्रीपद का सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की है।


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की दिलाई शपथ


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मिले। मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को शपथ दिलाई गई।


शपथ लेने वाले मंत्रियों में इनके नाम शामिल


इसके अलावा, शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पांच से छह सदस्यों के ग्रुप में बारी-बारी से नवनिर्वाचित मंत्रियों को बुलाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज नेता रहे मौजूद


शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, नागालैंड के नेफियू रियो, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल रहे।एनडीए शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा, एनडीए के घटक दलों के प्रमुखों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने प्रकाशित कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
33 views • 34 minutes ago
Richa Gupta
एनडीए शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया
एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने नई सरकार को बधाई दी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।
53 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अमेरिका ने भारत को ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल', ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम' की बिक्री को मंजूरी दी
अमेरिका ने भारत के लिए ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल', ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम' और संबंधित उपकरणों की कुल नौ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
55 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
कलश यात्रा के साथ आज से रामनगरी में शुरू होगा ध्वजारोहण महोत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी आज से एक और भव्य, आध्यात्मिक और गौरवशाली उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार से ध्वजारोहण महोत्सव का शंखनाद होगा। ध्वजारोहण के अनुष्ठान का शुभारंभ 21 से होगा।
54 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
क्या राहुल की राय से बिगड़ रही चुनाव आयोग की छवि? नामचीन हस्तियों की नसीहत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए हाल ही में कुछ जानी-मानी हस्तियों ने एक खुला पत्र लिखा है।
64 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
आधार कार्ड पर होगा सिर्फ फोटो और QR कोड; नाम, पता, उम्र हटाने पर विचार कर रहा UIDAI
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों के आंकड़ों के दुरुपयोग को रोकने और ऑफलाइन सत्यापन को हतोत्साहित करने के लिए धारक की तस्वीर और क्यूआर कोड के साथ आधार कार्ड जारी करने पर विचार कर रहा है।
59 views • 2 hours ago
Richa Gupta
नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई।
58 views • 3 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में देश का पहला Gen Z–थीम आधारित डाकघर शुरू
दिल्ली में देश का पहला Gen Z–थीम आधारित डाकघर शुरू। युवाओं को आकर्षित करने और डिजिटल-सहज पोस्टल अनुभव देने की पहल।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
टमाटर की कीमत में 50% बढ़ोतरी, थाली पर दिखा असर
टमाटर के दामों में तेजी, रिटेल में 60-80 रुपये प्रति किलो। सप्लाई में कमी और त्योहारों के मौसम से कीमतों में उछाल जारी।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 21-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में G-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत की वैश्विक भागीदारी पर फोकस।
65 views • 6 hours ago
...