नीतीश कुमार आज लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के CM बनेंगे साक्षी
पटना के गांधी मैदान में आज नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ सहित कई शीर्ष नेता समारोह में शामिल होंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
71
0
...

विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। बिहार में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत दर्ज की है।


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में कई विशेष मेहमान उपस्थित रहेंगे, जिनमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। पटना के गांधी मैदान में नए मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे।


बीजेपी के दो डिप्टी सीएम और छह मंत्री भी लेंगे शपथ

बीजेपी की ओर से दो उपमुख्यमंत्री और छह मंत्री शपथ लेंगे। इनमें मंगल पांडेय, नितिन नवीन, संजय सरावगी, रामकृपाल यादव, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह के नाम शामिल हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने प्रकाशित कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
33 views • 33 minutes ago
Richa Gupta
एनडीए शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया
एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने नई सरकार को बधाई दी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।
53 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अमेरिका ने भारत को ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल', ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम' की बिक्री को मंजूरी दी
अमेरिका ने भारत के लिए ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल', ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम' और संबंधित उपकरणों की कुल नौ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
55 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
कलश यात्रा के साथ आज से रामनगरी में शुरू होगा ध्वजारोहण महोत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी आज से एक और भव्य, आध्यात्मिक और गौरवशाली उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार से ध्वजारोहण महोत्सव का शंखनाद होगा। ध्वजारोहण के अनुष्ठान का शुभारंभ 21 से होगा।
54 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
क्या राहुल की राय से बिगड़ रही चुनाव आयोग की छवि? नामचीन हस्तियों की नसीहत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए हाल ही में कुछ जानी-मानी हस्तियों ने एक खुला पत्र लिखा है।
64 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
आधार कार्ड पर होगा सिर्फ फोटो और QR कोड; नाम, पता, उम्र हटाने पर विचार कर रहा UIDAI
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों के आंकड़ों के दुरुपयोग को रोकने और ऑफलाइन सत्यापन को हतोत्साहित करने के लिए धारक की तस्वीर और क्यूआर कोड के साथ आधार कार्ड जारी करने पर विचार कर रहा है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई।
58 views • 3 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में देश का पहला Gen Z–थीम आधारित डाकघर शुरू
दिल्ली में देश का पहला Gen Z–थीम आधारित डाकघर शुरू। युवाओं को आकर्षित करने और डिजिटल-सहज पोस्टल अनुभव देने की पहल।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
टमाटर की कीमत में 50% बढ़ोतरी, थाली पर दिखा असर
टमाटर के दामों में तेजी, रिटेल में 60-80 रुपये प्रति किलो। सप्लाई में कमी और त्योहारों के मौसम से कीमतों में उछाल जारी।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 21-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में G-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत की वैश्विक भागीदारी पर फोकस।
65 views • 6 hours ago
...