इस्लामाबाद, भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को लेकर दावा किया गया है कि उन्होंने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के कई उच्च अधिकारियों ने भी अपने परिवार को यूरोपीय देशों में भेज दिया है। सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि असीम मुनीर के भड़काऊ बयान और इशारे के बाद ही कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया गया गया है। भारतीय डिफेंस एक्सपर्ट असीम मुनीर को मुख्य मास्टरमाइंड मान रहे हैं। माना जा रहा है कि 1971 के विभाजन के बाद से, पाकिस्तान एक बार फिर से टूटने के सबसे करीब पहुंच चुका है। एक छोटा युद्ध कई समस्याओं को हल कर सकता है, और पहलगाम हमला इसी मकसद से किया गया है। असीम मुनीर ने अपनी गद्दी बचाने के लिए ये हमला करवाया है। लेकिन असीम मुनीर भारत के तेवर से डर गये हैं। उन्हें अब भारतीय हमले का डर सता रहा है। पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों को शामिल करने की कोशिश कर रहा है, ताकि भारतीय हमले को टाला जा सके। लेकिन पाकिस्तान की सेना भारत से युद्ध चाह रही है।