21 अक्टूबर को शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र टुकड़ी के घातक हमले में शहीद हुए 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
53
0
...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र टुकड़ी के घातक हमले में शहीद हुए 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2018 में चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को देश को समर्पित किया था। यह स्मारक पुलिस बलों के लिए राष्ट्रीय पहचान, गर्व और एकता का प्रतीक है।


स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति, ‘शौर्य की दीवार’ और एक संग्रहालय मौजूद हैं। 30 फुट ऊंची ग्रेनाइट की केंद्रीय शिल्पकृति पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। शौर्य की दीवार पर उन पुलिसकर्मियों के नाम अंकित हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। संग्रहालय में भारतीय पुलिस व्यवस्था के इतिहास और विकास की झलक मिलती है।


स्मारक आम जनता के लिए सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को अर्द्धसैनिक बल बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन करते हैं। इस वर्ष के कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड भी होगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
हरियाणा सरकार का किसानों को दीपावली तोहफा, गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए
दीपावली हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते रविवार को गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की।
21 views • 1 hour ago
Richa Gupta
देशभर में दीपावली का उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
40 views • 1 hour ago
Richa Gupta
दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’, GRAP-2 लागू, जानें पाबंदियां
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता गिरने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-2 को तुरंत लागू करने का फैसला लिया है।
50 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, कब से शुरू होगा पूजा का समय?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर, यानी आज मनाया जा रहा है। हर वर्ष यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
166 views • 4 hours ago
Richa Gupta
21 अक्टूबर को शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र टुकड़ी के घातक हमले में शहीद हुए 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है।
53 views • 6 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक किए तैनात
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
58 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
अफगान क्रिकेटरों की मौत पर BCCI ने जताया दुख
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष ने अब खेल जगत को भी हिला दिया है। इस संघर्ष में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में ये तीनों खिलाड़ी मारे गए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
48 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दुनिया में मचा हड़कंप
साल 2025 अब खत्म होने के करीब है और पूरी दुनिया इस साल हुई डरावनी घटनाओं भीषण युद्धों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के बोझ से निकलने की उम्मीद कर रही है। हालांकि नए साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणी सामने आ रही है वह एक बार फिर चिंता बढ़ा सकती है।
61 views • 2025-10-19
Richa Gupta
चंद्रयान-2 की बड़ी सफलता : इसरो ने पहली बार दर्ज किया सौर विस्फोट का चंद्रमा के वायुमंडल पर प्रभाव
भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा चंद्रमा के वायुमंडल को सीधे रूप से प्रभावित करती है।
84 views • 2025-10-19
Richa Gupta
दिल्ली की हवा ज़हरीली, AQI 273 पर, कई इलाकों में हालात खराब
दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर गिरकर AQI 273 पर पहुंची। कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर, सांस लेना मुश्किल। प्रशासन अलर्ट पर।
80 views • 2025-10-19
...