आज का राशिफल 10 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 10 मार्च 2025
130
0
...


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 10 मार्च 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का सुख भाव में गोचर लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। यदि परिवार में कोई परेशानी या तनाव की स्थिति है तो उससे आप आज राहत पाएंगे। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपकी प्रतिभा और पराक्रम से प्रभावित हो शांत रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको किसी मित्र से भी सहयोग मिलेगा जिससे आपकी किसी उलझन का समाधान मिलेगा।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। दूसरों के ऊपर महत्वपूर्ण काम को लेकर निश्चिंत होना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको किसी निकट संबंधी से सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी। शाम का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन में बिता सकते हैं। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि के लिए आज का दिन सुखद परिँणाम लेकर आ रहा है। पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं तो आपको आज लाभ मिलेगा और साझेदारों से आप सहयोग भी पाएंगे। अगर आज आप कहीं निवेश करते हैं तो वह भी पूरे दिल से करें, भविष्य में काफी फायदा मिलेगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। अगर आपके जीवनसाथी के साथ किसी तरह की अनबन चल रही थी तो आज वह भी खत्म हो जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बिता सकेंगे। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की चाहत पूरी करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।


​कर्क राशि


कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज स्वराशि में विराजमान होकर शुभ लाभ का संयोग बना रहे हैं। ऐसे में आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा आपको कुछ सामाजिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहना होगा। बिजनेस में लाभ पाने से आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। किराना कारोबारियों की कमाई में आज वृद्धि होगी। शाम का समय आज आप अपने लिए कुछ समय निकालकर शॉपिंग पर जा सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।


​सिंह राशि


सिंह राशि के लिए आज का दिन राशि स्वामी सूर्य की कृपा से अनुकूल रहेगा। आपका सरकारी क्षेत्र का काम आज बनेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी कठिन काम का हल निकालने में सफल रहेंगे। कारोबार में आपका कोई निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपका अटका धन कहीं से मिल सकता है।


​कन्या राशि


कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई नया घर, जमीन, वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो आज आप उसमें सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट बढने की आशंका रहेगी। माता के साथ आपका रिश्ता स्नेहपूर्ण रहेगा। पिता की ओर से भी आपके लिए अनुकूल स्थिति है।


​तुला राशि


तुला राशि के लोगों को आज के दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज आप जीवनसाथी की मदद से रिश्ते को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा, अगर किसी रिश्तेदार से पैसे लिए हैं तो उसे चुका देना चाहिए इससे आपसी संबंध में भरोसा बना रहेगा नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट बढने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। सलाह है कि वाणी को संयमित रखें।


​वृश्चिक राशि


आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों को वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। इससे आप परिवार में जहां प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे वहीं बिजनेस और कार्यक्षेत्र में भी आपको आज इसका फायदा होगा। आज की अच्छी बात है कि आप लोगों से अपना काम निकलवाने मे सफल रहेंगे। नौकरी में आज आपको अपनी पसंद का काम सौंपा जा सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी होगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


​धनु राशि


धनु राशि से लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति को दर्शा रहे हैं। आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। सामाजिक कार्यो में आपको आपको आज भाग लेना पड़ सकता है। लेकिन आपको आज आज प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेने का आपको आज मौका मिलेगा। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी लाभ और खुशी पाएंगे।


​मकर राशि


मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। घर की जरूरतों पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। माता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज धैर्य बनाकर रखना होगा आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नौकरी में आज आपके ऊपर दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम आ सकता है जिससे मानसिक तनाव बढेगा। लव लाइफ में प्रेमी से सपोर्ट मिलेगा।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का शुभ ग्रह स्थिति से लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले मुनाफे से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देते हैं तो इस मामले में घर के बड़ों से सहयोग जरूर लें। यदि भाई-बहनों के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपनी जरूरतों के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज नौकरी में आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे।


​मीन राशि


मीन राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से बहुत ही शुभ रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करें और मानसिक भटकाव से बचें। बेहतर होगा कि आज नौकरी में बदलाव का विचार छोड़ दें। आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजना भी बना सकते हें। परिवार में जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक शाम बिता सकते हैं। आप आज बच्चों की खुशी के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
130 views • 9 hours ago
payal trivedi
आज का राशिफल 12 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
94 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय
होली के पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में सभी बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन के लिए कितना समय मिलेगा.
92 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन कई बार लोग अधिक उत्साह में अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। इस दौरान नशे का सेवन, अनियंत्रित आचरण, झगड़े और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।
72 views • 12 hours ago
Richa Gupta
करोल बाग में स्थित इस हनुमान मंदिर में जल रही है ज्वाला जी से लाई गई अखंड ज्योत
करोब बाग दिल्ली में स्थित हनुमन मंदिर देश के सबसे मशहूर हनुमान मंदिरों में से एक है। करोल बाग हनुमान मंदिर, दिल्ली का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति की ऊंचाईं 108 फीट है।
114 views • 2025-03-11
payal trivedi
आज का राशिफल 11 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
101 views • 2025-03-11
Sanjay Purohit
भगवान श्री कृष्ण द्वारा सिखाए गए आंतरिक शक्ति बढ़ाने के मार्ग
आज के युवाओं को जीवन की सही दिशा को जानने और समझने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए सद्मार्ग को समझना बहुत ही जरूरी है। अगर भगवान श्रीकृष्ण के बताए इन गूढ़ रहस्यों को समझ लें तो वह अपना जीवन ही नहीं देश और दुनिया को भी एक नई दिशा दे सकते हैं।
29 views • 2025-03-10
payal trivedi
आज का राशिफल 10 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
130 views • 2025-03-10
Sanjay Purohit
नेगेटिविटी को करना चाहते हैं दूर तो आज ही घर से बाहर निकालें ऐसी तस्वीरें
हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन से सीधा संबंध है। घर में रखी शुभ चीजें उन्नति और समृद्धि लेकर आती हैं। वहीं अशुभ चीजें हमें जीवन में दुर्भाग्य ला सकती हैं।
19 views • 2025-03-09
Sanjay Purohit
इन रत्नों में से कोई एक करें धारण, मिलेगी हर काम में सफलता
रत्न शास्त्र में अलग ग्रहों और राशियों के लिए विभिन्न रत्नों के बारे में बताया गया है जिनको धारण करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है, लेकिन ज्योतिषों के अनुसार कुछ ऐसे रत्न भी जिनको किसी भी राशि के जातक धारण कर सकते हैं तो आपको धन की कभी कोई कमी नहीं होती है.
45 views • 2025-03-09
...