आज का राशिफल 12 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 7 hours ago
85
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 12 मार्च 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आप अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के भी संयोग बनेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको चिंता हो सकती है। खाने पीने के मामले में संयम बरतें।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन सेहत के मामले में इनके अपना ध्यान भी रखना होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर किसी की व्यवस्था को बनने में भी सहयोग करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम मे परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना होगा। लेकिन आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल रहेगा और आप प्रेमी के लिए गिफ्ट ले सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आपको आज सपोर्ट और सहयोग मिल सकता है।


​कर्क राशि


कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजक करने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपके सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। सहकर्मियों से आपका तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।


​सिंह राशि


सिंह राशि में आज चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा। आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको आज अपने मन की बातों को सोच समझकर किसी के साथ शेयर करना चाहिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखे।


​कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा। अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आज आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर अपनी बुद्धि से फैसला लेना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जिन जातकों को पथरी की शिकायत है उनकी परेशानी बढ सकती है।


​तुला राशि


तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा है। आपको कहीं से धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। बच्चों की ओर से थोड़ी परेशानी रह सकती है। उनकी शिक्षा पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के कर्म भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर आज इनके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।


​धनु राशि


धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है। वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा। आप आज अपने किसी चाहत को पूरी कर पाएंगे। आपको आज दोस्तो से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी।


​मकर राशि


आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहेगी। प्रेमी के लिए आप आज उपहार ले सकते हैं। किसी की मदद करने के लिए आपको आज समय और धन दोनों खर्च करना पड़ सकता है।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितार कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके सहयोगी और सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चो के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आज आप मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे।


​मीन राशि


मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको अपने व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। वाहन पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
92 views • 5 hours ago
payal trivedi
आज का राशिफल 12 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
85 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय
होली के पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में सभी बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन के लिए कितना समय मिलेगा.
80 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन कई बार लोग अधिक उत्साह में अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। इस दौरान नशे का सेवन, अनियंत्रित आचरण, झगड़े और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।
65 views • 7 hours ago
Richa Gupta
करोल बाग में स्थित इस हनुमान मंदिर में जल रही है ज्वाला जी से लाई गई अखंड ज्योत
करोब बाग दिल्ली में स्थित हनुमन मंदिर देश के सबसे मशहूर हनुमान मंदिरों में से एक है। करोल बाग हनुमान मंदिर, दिल्ली का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति की ऊंचाईं 108 फीट है।
112 views • 2025-03-11
payal trivedi
आज का राशिफल 11 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
91 views • 2025-03-11
Sanjay Purohit
भगवान श्री कृष्ण द्वारा सिखाए गए आंतरिक शक्ति बढ़ाने के मार्ग
आज के युवाओं को जीवन की सही दिशा को जानने और समझने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए सद्मार्ग को समझना बहुत ही जरूरी है। अगर भगवान श्रीकृष्ण के बताए इन गूढ़ रहस्यों को समझ लें तो वह अपना जीवन ही नहीं देश और दुनिया को भी एक नई दिशा दे सकते हैं।
28 views • 2025-03-10
payal trivedi
आज का राशिफल 10 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
129 views • 2025-03-10
Sanjay Purohit
नेगेटिविटी को करना चाहते हैं दूर तो आज ही घर से बाहर निकालें ऐसी तस्वीरें
हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन से सीधा संबंध है। घर में रखी शुभ चीजें उन्नति और समृद्धि लेकर आती हैं। वहीं अशुभ चीजें हमें जीवन में दुर्भाग्य ला सकती हैं।
18 views • 2025-03-09
Sanjay Purohit
इन रत्नों में से कोई एक करें धारण, मिलेगी हर काम में सफलता
रत्न शास्त्र में अलग ग्रहों और राशियों के लिए विभिन्न रत्नों के बारे में बताया गया है जिनको धारण करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है, लेकिन ज्योतिषों के अनुसार कुछ ऐसे रत्न भी जिनको किसी भी राशि के जातक धारण कर सकते हैं तो आपको धन की कभी कोई कमी नहीं होती है.
45 views • 2025-03-09
...