​आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 22 अप्रैल 2025
54
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 22 अप्रैल 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


मेष राशि


मेष राशि में सूर्य का गोचर आज इनके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। कमाई में भी वृद्धि का संयोग बनेगा। सगे संबंधियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। वाणी पर संयम रखें और क्रोध पर नियंत्रण। सरकारी काम में अधिक प्रयास करना होगा लेकिन सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कागजी काम में सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम योग होने से आज आपकी किसी समस्या समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। मनोबल एवं आत्मविश्वास में भी आज वृद्धि होने वाली है। नौकरी में अधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। घरेलू वातावरण में सुख-शांति का अनुभव होगा।


मिथुन राशि


आज मकर राशि के जातकों को मानसिक उथल-पुथल की वजह से परेशानी हो सकती है। आपके सिर पर आज काम का दबाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बजट से बढ़कर धन खर्च होने का संयोग बना है। आपको आज नौकरी में कुछ नई चुनौती का सामना करना होगा। सेहत के प्रति भी आपको ध्यान देना होगा। अष्टम चंद्रमा का गोचर हो रहा है ऐसे में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कारोबार में शाम का समय अनुकूल रहेगा। सरकारी काम बनने में परेशानी आ सकती है।


​कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। जरूरी काम बनेंगे, अटके हुए काम भी पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से भी फायदा हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। साझेदारी का काम आपके लिए फायदेमंद होगा।



​सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जो जातक बैंकिंग से संबंधित काम करना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। लोन लेने के प्रयास में भी आप सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। आज शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। सेहत के मामले में आप अपना ध्यान रखें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।


​कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों की रुचि आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी। पढने लिखने और करियर को लेकर आप अधिक सजग रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और करियर में आप कुछ नए अवसर भी पाएंगे। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए आज लाभदायक होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि सेहत का ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित कुछ समस्या आपको हो सकती है।


​तुला राशि


तुला राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा और खानपान को संतुलित रखना होगा। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से तनाव मिल सकता है और कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल हो सकता है। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से आपको आज फायदा हो सकता है। आर्थिक लेन-देन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। उधार लेन-देन से बचें।


​धनु राशि


धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विरोधी परास्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर खान-पान को संयमित रखना होगा।


​मकर राशि


मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी रहेगा। दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा। आप आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मौज-मस्ती भी खूब करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से आपको सहयोग और सुख मिलेगा। आपकी जान पहचान का दायरा बढ़ेगा और कुछ नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। शाम को आकस्मिक धन लाभ होने से मन आनंदित होगा।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों को आज क्रोध और अतिउत्साह से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में आपको आज सजग रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। और आप अपने काम में सफलता पाएंगे। आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते है। बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर आपको आज धन खर्च करना होगा।


​मीन राशि


मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको आज मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। भाइयों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें,सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपको काम करते समय सतर्क रहना होगा नहीं तो लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
अक्षय तृतीया पर इन चीजों को दान करने से मिलता है स्वर्णदान जितना पुण्य
अक्षय तृतीया पर सोना दान करने को बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है लेकिन महंगाई के इस जमाने में एक लाख रुपए की कीमत को पार कर चुका सोना दान करना लगभग असंभव ही है। ऐसे में शास्त्रों में कुछ चीजों के दान को स्वर्णदान जितना ही पुण्यकारी और फलदायी माना जाता है।
6 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदल गया समय
संत प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध पदयात्रा में समय को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां यह यात्रा रात्रि 2 बजे शुरू होती थी, वहीं अब इसे सुबह 4 बजे आरंभ किया जा रहा है। इस परिवर्तन का मुख्य कारण संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महाराज की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी जिस वजह से पदयात्रा को पांच दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा।
90 views • 2025-04-22
payal trivedi
​आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
54 views • 2025-04-22
Sanjay Purohit
नौतपा में अबकी बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी
नौतपा में गर्मी सबसे चरम पर रहती है और सूर्य देवता इस अवधि में आग उगलते हैं। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा। यानी 15 दिनों की इस अवधि में धरती का तापमान सबसे अधिक होगा। इन 15 दिनों में प्रचंड गर्मी पडे़गी और आसमान से आग बरसेगी।
89 views • 2025-04-21
Richa Gupta
परशुराम जयंती कब ? जानें तिथि और पूजा विधि
भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।
51 views • 2025-04-21
payal trivedi
आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
61 views • 2025-04-21
Sanjay Purohit
क्या आपकी कुंडली में भी है धन योग? कैसे होता है इसका निर्माण
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के दूसरे भाव (धन का भाव), ग्यारहवें भाव (लाभ का भाव) और नवम भाव (भाग्य का भाव) का विशेष महत्व है, क्योंकि इन तीनों भावों से धन के योग का निर्माण होता है।
24 views • 2025-04-20
payal trivedi
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
58 views • 2025-04-20
payal trivedi
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाएं भोग
अक्षय तृतीया एक ऐसा पर्व है जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं।
61 views • 2025-04-19
Sanjay Purohit
तुलसी के पौधे के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी
तुलसी के पौधे के नीचे कुछ खास चीजें रखने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हट सकती है और घर में अशुभता प्रवेश कर सकती है।
13 views • 2025-04-19
...