


है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 21 अप्रैल 2025 का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलने की वजह से आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। साथ ही परिवार में आपको डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में व्यावहारिक रूप से जितनी सक्रियता दिखाएंगे, उतना ही लाभ अर्जित करेंगे। आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर तक आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। शाम को किसी मित्र के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उसकी मदद से धन लाभ के आसार हैं। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी कार्य को आप लंबे समय से करने में धन और ऊर्जा लगा रहे थे तो आज उसके परिणाम आपको मिलते हुए दिखेंगे। हालांकि आपकी राह में रुकावटें डालने की कोशिश की जाएंगी। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपसे नाखुश होंगे। ऐसे में विवेक से काम लें। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपकी मदद करेगा। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा धन अर्जित करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप आज कई योजनाओं को शुरू करने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई न कोई अड़चन बाधा पैदा करेगी। बेहतर होगा कि सही रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ें। घूमने-फिरने में अधिक मन लगेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में निष्ठा रहेगी, लेकिन पूजा-पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वार्थी लोगों से सामना हो सकता है। लोग आपसे मीठी-मीठी बातें करेंगे, लेकिन जरूरत के समय कोई काम नहीं आएगा। आपको अपने भरोसे ही काम करने होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। सेहत के मोर्चे पर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। सुबह से ही थकान महसूस होगी लेकिन जिम्मेदारियों के चलते आप जैसे तैसे अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पडे़गा। नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उन्हें लागू करने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आप कमाई करने में सक्षम होंगे लेकिन फिजूल के खर्चों की वजह से धन संचय नहीं कर पाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज भावनाओं में न बहें। इससे आप जानते समझते हुए भी अपना नुकसान करा बैठेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा। बेवजह की बातों में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इससे बचना आपके लिए बेहतर होगा। दिन तक कारोबार मिलाजुला रहेगा, इसके बाद लेन-देने में तेजी आएगी। जरूरत के हिसाब से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। परिवार में आज आपके विचार अन्य लोगों से नहीं मिलेंगे। इस वजह से आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा। बुजुर्गों की बातें दिल पर लग सकती हैं। धैर्य से काम लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कारोबार में किसी मशीनरी या अन्य चीजों पर निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। घर की जरूरतों पर भी खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। किसी करीबी से तोहफा मिल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज संभलकर रहना होगा। आपकी तरक्की से ईर्ष्या करने वाले लोग आपकी गलतियां पकड़ने की कोशिश करेंगे। और गलती मिलने पर आपको संभलने का भी मौका नहीं देंगे। इसलिए आज अपने विरोधियों को कोई मौका न दें। आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आज आपको महज आश्वासन ही मिलेंगे। परिवार में माहौल तनावपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता का अभाव होगा। अहम फैसले टालने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। दिन कलह क्लेश में बीत सकता है। आसपास के लोग आपको उकसाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको धैर्यपूर्वक विवेक से काम लेना है। आप प्रतिकूल स्थिति में संयम रखकर और मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लेन-देने को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आमदनी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। संचित धन का व्यय हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज दिन के पहले हिस्से में धन लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को धीमी गति से लाभ होगा, लेकिन दिन के अंत तक आप जरूरत से अधिक मुनाफा अर्जित करने में सक्षम होंगे। अर्जित धन के संचय पर ध्यान दें। कहीं निवेश लाभदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का मन करे तो सोच-समझकर ही फैसले लें। महिलाएं बेवजह की बातों पर ध्यान देने से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज भटकाने वाले लोग मिलेंगे। वे बिन मांगे आपको राय देंगे, बेहतर होगा कि अपना काम अपने विवेक से करें। दूसरों की बातों से अत्यधिक प्रभावित न हों। वरना सही दिशा में चल रहा काम भी भ्रम की वजह से गलत राह पकड़ लेगा। व्यापारी वर्ग को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मनमर्जी नहीं चल पाएगी। नौकरी-परिवार में दूसरों के हिसाब से काम करना होगा। मन की बातें खुलकर साझा नहीं कर पाएंगे। सहकर्मियों से अधिक उम्मीदें रखना बेईमानी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबार में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। मनमानी से बचें, वरना आप उचित लाभ उठाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आज आपको कई स्रोत से धन लाभ होगा। संचित धन में बढ़ोतरी के आसार हैं। सेहत में सुधार होगा। आज आलस्य आपको घेर सकता है, इसलिए ऊर्जावान रहने का प्रयास करें। दिनचर्या ठीक रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को आसानी से निपटा पाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपके सोच हुए काम पूरे होने में कठिनाई आएगी। मन में नकारात्मकता का भाव आएगा। कारोबार करने वाले जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। चोरी आदि हो सकती है, इसलिए सुरक्षा से जुड़े उपाय चाक-चौबंद रखें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें, वरना गलती होने पर लापरवाही का आरोप लग सकता है। आज कड़ी मेहनत के बाद भी संतोषजनक कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।