सांदीपनी स्कूल, नवोदय विद्यालय के स्थापित होने से शिक्षा के नए कीर्तिमान बनेंगे- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है, जो शिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 07 जून 2025
326
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है, जो शिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र मे उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। रतलाम के आलोट में 38.4 करोड़ लागत से बने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-2, छात्रावास और स्टॉफ क्वार्टरो तथा 35 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने सांदीपनी और जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025 में 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में निजी स्कूलों के बजाए शासकीय स्कूल के बच्चों ने ज्यादा अच्छा प्रर्दशन किया है। नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं में भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नही छोडी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय से मुख्य मार्ग से जोडने वाली सड़क का निर्माण किये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों में भी विकास के कार्य कर रही हैं। सिंचाई के लिए भी कई परियोजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के तहत नदी जोड़ो अभियान की शुरूआत हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश की बेहतरी के लिए पार्वती, चंबल, कालीसिंध नदी जोडों परियोजना स्वीकृत की गई है। इससे प्रदेश के कई गांव को पेयजय एवं सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा। मध्यप्रदेश मे लगभग 55 लाख हैक्टेयर में सिंचाई हो रही है। किसानों को विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पम्प देने की योजना है। इससे किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है। मध्यप्रदेश देश में पर्यटन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आ गया है। आलोट में क्षिप्रा-चंबल नदी संगम स्थल पर पर्यटन का विकास किया जाएगा।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि यह नवोदय विद्यालय रतलाम में दूसरा है, पहला विद्यालय कालूखेड़ा में स्थित है। नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय पूरे देश में विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं नैतिक विकास कर रहे हैं। शिक्षा ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार है। भारत में साक्षरता दर निरंतर बढ़ रही है, जिसमें नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रतलाम जिले के आलोट में यह दूसरा नवोदय विद्यालय प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार पर युवाओं को रोजगार मूलक शिक्षा देने में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे नवोदय विद्यालयों में अध्ययन कर जेईई, नीट जैसी परीक्षाएं पास कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश ले रहे है। लगभग 1 करोड़ 53 लाख बच्चे मध्यप्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से इन विद्यालयों में एआई की पढ़ाई भी प्रारंभ की गई है। स्कूल समाज को मजबूत बनाते है। मध्यप्रदेश की नई पीढ़ी को सशक्त कर प्रदेश को विकसित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सर्व-सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचाने जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है।

सांदीपनि विद्यालय आलोट में आसपास के 1600 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेंगे, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषय-वार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब बदलते दौर के साथी हैं। उम्मीदों और अवसरों का विराट क्षितिज हमारे सामने है। अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए निवेश का एक स्वर्णिम अवसर आप सबके सामने है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे बेहिचक मध्यप्रदेश में पूंजी लगाएं।
27 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जिलों में उर्वरक वितरण में अव्यवस्था के लिए कलेक्टर होगें उत्तरदायी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिलों में उर्वरक वितरण के संबंध में जिला प्रशासन आवश्यक व्यवस्था बनाए। उपलब्ध उर्वरक की उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद और संपर्क में रहे। उर्वरक वितरण की व्यवस्था में किसान संगठन के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। जिलों में यदि उर्वरक वितरण को लेकर अव्यवस्था होती है तो उसके लिए जिला कलेक्टर उत्तरदायी होंगे।
26 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार
ATS की कार्रवाई में सिमी के स्थानीय मुखिया और भोपाल जेल ब्रेक कांड में मारे गए अकील खिलजी का बेटा जलील खिलजी हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए।
45 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
बुधवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।
46 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
जलझूलनी एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। ये व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण, भगवत पुराण आदि ग्रंथों में एकादशी व्रत के बारे में बताया गया है। आज भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
53 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फिर हुआ बड़ा पुलिस फेरबदल! 25 अफसरों के तबादले की सूची जारी
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची में वर्तमान पदों से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
90 views • 11 hours ago
Richa Gupta
एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन, CM ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
90 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
सिंधिया ने कांग्रेस को बताया चरित्रहीन पार्टी
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी बताया है। मंगलवार को इंदौर के भाजपा कार्यालय पहुंचे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से चर्चा के दौरान सिंधिया ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा।
86 views • 12 hours ago
Richa Gupta
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितंबर और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट 5 अक्टूबर से होगा शुरू
मध्यप्रदेश अब पर्यटकों को देने जा रहा है ऐसा सफर, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। जंगल की रोमांचक रातें, नदी और बैकवाटर्स की शांति और आसमान को छूती साहसिक गतिविधियां, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय।
89 views • 13 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री को पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32-बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया-2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32- बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
98 views • 15 hours ago
...