रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, 25 से ज्यादा समझौतों पर लगेगी मुहर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम अपने दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच दो अहम बैठकें होंगी।
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
67
0
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम अपने दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच दो अहम बैठकें होंगी।
दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लगेगी।
इससे पहले कल शाम प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम