राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
61
0
...

असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। वन अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई, लेकिन किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। इस वजह से ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं प्रभावित रही। रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गईं।


दुर्घटना स्थल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग डिवीजन में जमुनामुख-कामपुर खंड में था, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंचे। ट्रेन के पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के कारण रेल सेवाओं में बाधा आई।


एनडीटीबी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में अस्थायी रूप से बैठाया गया। गुवाहाटी पहुंचने पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे ताकि सभी यात्रियों को सीट मिल सके और ट्रेन अपनी आगे की यात्रा जारी रख सके।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।
61 views • 1 hour ago
Richa Gupta
एक्स’ के नए फीचर में देख पाएंगे महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट, टॉप-10 में पीएम मोदी भी शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे।
69 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
हल्दीराम पर आया दुनिया के बड़े रईस का दिल!
हल्दीराम में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिंगापुर की टेमासेक, यूएई की आईएचसी और अमेरिका की अल्फा वेव ग्लोबल पहले ही मिलकर हल्दीराम में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीद चुकी हैं। अब फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट ने भी इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।
97 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
अनंत अंबानी के वनतारा में मेसी
फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी ने अपने भारत दौरे का समापन जामनगर में अनंत अंबानी के वनतारा दौरे के साथ किया। भव्य और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत हुआ। राधिका अंबानी भी मौजूद रहीं।
97 views • 19 hours ago
Richa Gupta
Jammu Kashmir Weather Alert: बारिश और बर्फबारी की संभावना, एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर में दो महीने से ज्यादा समय तक सूखे के बाद अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर की देर शाम से ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है।
123 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में हवा बनी दुश्मन! AQI खतरनाक स्तर पर
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके इस वक्त कुदरत और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। घने कोहरे और जहरीली हवा के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
107 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की आशंका है, क्योंकि पड़ोसी देश को होने वाले निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से वृद्धि हो रही है।
102 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में डायबिटीज को लेकर बड़ा खतरा: हर 9 सेकंड में एक मौत
डायबिटीज अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं रह गई, बल्कि यह भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। पिछले 25 वर्षों में भारत में डायबिटीज के मामले तीन गुना से अधिक दर्ज किए गए। वर्तमान में भारत में हर 7वें वयस्क को यह बीमारी है, और वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
98 views • 21 hours ago
Richa Gupta
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित। इंडिगो ने यात्रियों को फ्लाइट टाइम की पुष्टि और एडवाइजरी जारी की।
92 views • 21 hours ago
Richa Gupta
लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, उत्पादकता 111% रही
लोकसभा का छठा सत्र आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही समाप्ति से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों, कार्य संस्कृति और सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
87 views • 22 hours ago
...