छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, फिर से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री होगी गिरावट
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दक्षिण-पूर्वी इलाके में बना हुआ है। इससे शुष्क हवाएं चल रही हैं। इस सिस्टम के एक्टिव रहने से प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद छह और सात फरवरी को फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में दो दिन रात का पारा दो से तीन डिग्री तक गिरेगा।
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
58
0
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दक्षिण-पूर्वी इलाके में बना हुआ है। इससे शुष्क हवाएं चल रही हैं। इस सिस्टम के एक्टिव रहने से प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद छह और सात फरवरी को फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में दो दिन रात का पारा दो से तीन डिग्री तक गिरेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
5 फरवरी के मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आकाश साफ रहने की संभावना है। दिन का पारा 36 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री औसतन प्रदेश में रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं अगले दो दिनों में प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम