सिंहस्थ में तैनात रहे अधिकारियों के अनुभव से बनेगी बेहतर व्यवस्था, सीएम ने की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है और इसे भव्य तथा सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। उज्जैन में पहले हुए सिंहस्थ (2004 और 2016) से जुड़े अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 13 hours ago
36
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में सिंहस्थ 2028 की व्यवस्थाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 के प्रबंधों पर गत मंगलवार को भी विस्तृत बैठक हुई है। बैठक और संवाद का सिलसिला निरंतर चलेगा। प्रत्येक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विभागों को दायित्व दिए गए हैं। तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। इसके लिए उज्जैन में पिछले दो सिंहस्थ वर्ष 2004 और 2016 के दौरान पदस्थ रहे वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ भी लिया जाए। प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन भी किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार का संकल्प है कि सिंहस्थ- 2028 श्रद्धालुओं की दृष्टि से सुविधाजनक, दुर्घटनाविहीन, आवास, आवागमन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के साथ श्रेष्ठ आपदा प्रबंधन का भी उदाहरण बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के संबंधित विभागों से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न रेल मंडल प्रबंधकों ने उनसे भेंट कर सिंहस्थ के लिए रेल सुविधाओं की उपलब्धता और विस्तार के संबंध में अवगत करवाया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित होने वाले घाटों और उनके निकट विभिन्न सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। सरलता और सुगमता से स्नान संपन्न हो सकें, इस दृष्टि से सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल का बड़ा तालाब फुल,भदभदा डैम के गेट खुले
भोपाल का बड़ा तालाब अब पूरी तरह लबालब हो चुका है। तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट तक पहुंच गया है, जिसके बाद भदभदा डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया गया। शुरुआत में डैम के दो गेट खोले गए, लेकिन जल प्रबंधन को देखते हुए बाद में एक गेट बंद कर दिया गया।
32 views • 8 hours ago
Richa Gupta
अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 11 जिलों के 17500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए बाढ़ राहत राशि का वितरण किया।
77 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 11 जिलों के 17500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए बाढ़ राहत राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते दिनों प्रदेश में अतिवृष्टि (प्राकृतिक आपदा) के कारण फसलों को हुई क्षति के मुआवजे के रूप में प्रभावित किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए इस राहत राशि का हस्तांतरण किया।
29 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सीएम रेखा गुप्ता ने की खास मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
37 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान, GST कटौती से ट्रैक्टर पर 65 हजार की बचत, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा की गई GST दरों में कटौती से किसानों और आम उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे ट्रैक्टर जैसे महंगे उपकरण खरीदने में किसानों को लगभग ₹65,000 तक की बचत होगी।
88 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
सिंहस्थ में तैनात रहे अधिकारियों के अनुभव से बनेगी बेहतर व्यवस्था, सीएम ने की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है और इसे भव्य तथा सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। उज्जैन में पहले हुए सिंहस्थ (2004 और 2016) से जुड़े अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा।
36 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज दौरे पर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज प्रवास पर बहुती जलप्रपात व देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करेंगे और विशाल जनसभा में 241.33 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।
89 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
आज अनंत चतुर्दशी पर दी जाएगी बप्पा को विदाई, यहां जानिए कब-कब है विसर्जन का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव का पर्व आज अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन बप्पा की विदाई होती है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विसर्जन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
114 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई गई भस्म
चतुर्दशी तिथि पर शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
85 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
12 जिलों में ‘ताबड़तोड़ बारिश’ की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट
पिछले एक सप्ताह से तेज तो कहीं धीमी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में खूब बारिश हुई। खासकर मालवा, चंबल अंचल में। उज्जैन में सबसे ज्यादा पांच और इंदौर में चार सेमी वर्षा दर्ज की गई।
84 views • 14 hours ago
...