प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट- सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 फरवरी 2025
142
0
...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।


एमपी में बढ़ेगा विकास


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार मध्यप्रदेश को रेलवे से संबंधित विकास कार्यों के लिए इतनी अधिक राशि का अवंटन हुआ है। केन्द्रीय रेल मंत्री ने मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत रेल विद्युतिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मध्यप्रदेश से रेल मंत्रालय को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत वर्ष मध्यप्रदेश को इंदौर- मनमाड रेल लाइन और इंदौर से दाहोद गुजरात तक धार होकर जाने वाली रेल परियोजना की स्वीकृति के कार्य हुए हैं। मध्यप्रदेश के नागरिकों को सभी दिशाओं में रेल नेटवर्क, यात्रियों के लिए माल भाड़े से जुड़ी सुविधा, रेल्वे ब्रिज और स्टेशनों के विकास की सौगात निरंतर मिल रही है। यह उत्साहवर्धक है।


रेलवे बजट में अभूतपूर्व सौगातें मिली हैं


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है रेल बजट 2025-26 प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा। इस वर्ष मध्य प्रदेश को रेलवे बजट में अभूतपूर्व सौगातें मिली हैं। इस बजट से न केवल रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार से मध्यप्रदेश के आर्थिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का मैं हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।


आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए घोषित रेल बजट 2025-26 में राज्य को रेल अवसंरचना विकास के लिए अभूतपूर्व सौगातें दी गई हैं। इस बजट में 14,745 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजटीय आवंटन किया गया है, जो राज्य के रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल बजट 2025-26 में 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 5,869 किलोमीटर है और इन पर 1,04,987 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विवादित सर्कुलर रद्द, चीफ इंजीनियर को हटाया, CM डॉ. मोहन यादव बोले– किसानों का हित हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित उनकी सरकार के लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
16 views • 26 minutes ago
Sanjay Purohit
श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन करने पहुंचे हजारों भक्त
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
17 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में जल्द शुरू होगा नर्मदा पर बना सिक्सलेन पुल
इंदौर-इच्छापुर फोरलेन के काम का निरीक्षण करने आए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन आईएएस संतोष कुमार यादव ने तेजाजी नगर से बड़वाह का दौरा किया। इस दौरान फोरलेन के काम के साथ बड़वाह के कटघडा में बन रहे नर्मदा के नए सिक्सलेन पुल का भी निरीक्षण किया।
13 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगे 30वीं किस्त के 1500 रुपये
प्रदेश में लाखों महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार पैसे भेजती है। हर महीने पात्र लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक लाड़ली बहनों को 29 किश्तों का लाभ मिल चुका है।
20 views • 2 hours ago
Richa Gupta
लम्पी स्किन डिसीज से बचाव एवं रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, बैतूल, बड़वानी, सिवनी, सागर एवं भोपाल जिलों से पशुओं में लम्पी स्किन डिसीज़ की जानकारी मिली है। इस संबंध में पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी वायरस से बचाव एवं रोगग्रस्त पशुओं के उपचार के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
74 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे पर प्रहार: गांजा से कफ सिरप तक कार्रवाई
प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं।
79 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और समाज में एकता, सेवा और सद्भाव के संदेश पर चलने का आह्वान किया।
99 views • 6 hours ago
Richa Gupta
इंदौर में 13 नवंबर को होगा टेकग्रोथ कॉन्क्लेव, नवाचार और निवेश का संगम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 13 नवंबर को आयोजित होने वाला 'मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनायेगा।
61 views • 6 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में SIR सर्वे पर सख्ती: ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने BLO को आधी रात किया बर्खास्त
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) सर्वे के पहले ही दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को ड्यूटी में लापरवाही के चलते आधी रात को बर्खास्त कर दिया।
87 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड का आयोजन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिये केन्द्र सरकार के निर्देश पर सरकारी स्कूल के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिये गणित और विज्ञान विषय में ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।
100 views • 22 hours ago
...