


सीएम डॉ मोहन यादव ने मंडला में बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
एक-एक गरीब को मिलेगा पक्का मकान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पक्के मकानों के लिए फिर से सर्वे कराया जा रहा है ताकि, एक-एक गरीब को पक्के मकान मिल सके। इससे पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। उन्होंने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ से अधिक राशि और 450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 57 करोड़ से ज्यादा की अनुदान राशि का भी अंतरण किया।