मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण,युवाओं से संवाद भी करेंगे
भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (एक सितंबर) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 01 सितंबर 2025
81
0
...

भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि एक सितम्बर को सुबह 9 बजे शौर्य स्मारक पर कॉलेज, विश्वविद्यालयों के युवा एवं विद्यार्थी एकत्रित होंगे। शौर्य स्मारक से बाइक/बस रैली "भारत का समय - पृथ्वी का समय" आरंभ होगी, जो श्यामला हिल्स थाने तक जायेगी। श्यामला हिल्स थाने में बाइक पार्क कर रैली पैदल मार्च में बदलकर मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार तक पहुँचेगी। इस मौके पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल विषय युवा संवाद कार्यक्रम भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय काल गणना पर आधारित यह विश्व की पहली घड़ी है। भारतीय काल गणना सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुनर्स्थापन विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को किया गया था, जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है। भारतवर्ष वह पावन भूमि है जिसने संपूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने ज्ञान से आलोकित किया है। यहाँ की संस्कृति का प्रत्येक पहलू प्रकृति और विज्ञान का ऐसा विलक्षण उदाहरण है, जो विश्व कल्याण का पोषक है। इन्हीं धरोहरों के आधार पर निर्मित 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' भारतीय परम्परा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा। यह स्वदेशी जागरण की महत्वपूर्ण कोशिश है, जो भारत को विश्व मंच पर मजबूती प्रदान करेगी। यह भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं और परंपराओं, आस्थाओं व धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी बनेगी। भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जो पूरी मानवता को, विरासत, प्रकृति और तकनीक के संतुलन के साथ जीना सिखाता रहा है।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के मोबाइल ऐप में 3179 विक्रम पूर्व (श्रीकृष्ण के जन्म), महाभारतकाल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत एवं त्यौहारों की दुर्लभ जानकारियां समाहित की गई हैं। धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए 30 अलग-अलग शुभाशुभ मुहूर्तों की जानकारी एवं अलार्म की सुविधा भी है। प्रचलित समय में वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता एवं मौसम संबंधी सूचनाएं भी लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है, यह ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें दैनिक सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना तथा इसी आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण शामिल है। श्रीराम तिवारी ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी यह विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय संस्कृति और हमारी पुरातन काल गणना पद्धति को वैश्विक स्तर पर एक नया आयाम देगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब बदलते दौर के साथी हैं। उम्मीदों और अवसरों का विराट क्षितिज हमारे सामने है। अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए निवेश का एक स्वर्णिम अवसर आप सबके सामने है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे बेहिचक मध्यप्रदेश में पूंजी लगाएं।
27 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जिलों में उर्वरक वितरण में अव्यवस्था के लिए कलेक्टर होगें उत्तरदायी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिलों में उर्वरक वितरण के संबंध में जिला प्रशासन आवश्यक व्यवस्था बनाए। उपलब्ध उर्वरक की उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद और संपर्क में रहे। उर्वरक वितरण की व्यवस्था में किसान संगठन के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। जिलों में यदि उर्वरक वितरण को लेकर अव्यवस्था होती है तो उसके लिए जिला कलेक्टर उत्तरदायी होंगे।
26 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार
ATS की कार्रवाई में सिमी के स्थानीय मुखिया और भोपाल जेल ब्रेक कांड में मारे गए अकील खिलजी का बेटा जलील खिलजी हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए।
45 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
बुधवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।
46 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
जलझूलनी एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। ये व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण, भगवत पुराण आदि ग्रंथों में एकादशी व्रत के बारे में बताया गया है। आज भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
53 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फिर हुआ बड़ा पुलिस फेरबदल! 25 अफसरों के तबादले की सूची जारी
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची में वर्तमान पदों से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
90 views • 11 hours ago
Richa Gupta
एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन, CM ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
90 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
सिंधिया ने कांग्रेस को बताया चरित्रहीन पार्टी
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी बताया है। मंगलवार को इंदौर के भाजपा कार्यालय पहुंचे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से चर्चा के दौरान सिंधिया ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा।
85 views • 11 hours ago
Richa Gupta
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितंबर और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट 5 अक्टूबर से होगा शुरू
मध्यप्रदेश अब पर्यटकों को देने जा रहा है ऐसा सफर, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। जंगल की रोमांचक रातें, नदी और बैकवाटर्स की शांति और आसमान को छूती साहसिक गतिविधियां, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय।
89 views • 13 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री को पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32-बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया-2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32- बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
98 views • 15 hours ago
...