महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: श्रेया घोषाल करेंगी उद्घाटन समारोह में लाइव परफॉर्मेंस
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल देंगी शानदार प्रस्तुति, जानें आयोजन की पूरी जानकारी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 05 सितंबर 2025
88
0
...

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का भव्य आगाज इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है। आज गुरुवार को आईसीसी ने जानकारी दी कि बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी। यह समारोह गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से पहले आयोजित होगा। खास बात यह है कि श्रेया घोषाल ने इस विश्व कप का आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम भी गाया है।


विश्व कप का पहला मैच 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा और टूर्नामेंट का समापन 2 नवंबर को होगा। इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत में मैच गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और मुंबई में होंगे जबकि श्रीलंका में मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।


आईसीसी ने टिकटों और मनोरंजन योजनाओं की भी घोषणा की। इस बार टिकटों की कीमत बेहद किफायती रखी गई है। भारत में लीग चरण के मैचों के टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 100 रुपये तय की गई है। आईसीसी का कहना है कि यह कदम स्टेडियमों को खचाखच भरने और अधिक से अधिक दर्शकों को महिला क्रिकेट से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है। टिकट बिक्री गुरुवार, 4 सितंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समय) से शुरू हो गई है। गूगल पे उपयोगकर्ताओं के लिए चार दिन की विशेष प्री-सेल विंडो रखी गई है, जो सोमवार, 8 सितंबर शाम 7 बजे तक चलेगी। tickets.cricketworldcup.com वेबसाइट के माध्यम से टिकट खरीदे जा सकते हैं। गूगल पे ने भी प्रशंसकों को इस रोमांचक क्रिकेट महोत्सव का हिस्सा बनाने के लिए विशेष ऑफर और प्री-सेल एक्सेस देने की घोषणा की है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि?
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार जनता को राहत और सौगातें दे रही है। अब सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला खास तौर पर महिलाओं से जुड़े वर्ग के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
65 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
बीमार होने के बावजूद काम पर डटे CM मान, अस्पताल से ही कर रहे कैबिनेट मीटिंग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच वह अस्पताल से ही आज कैबिनेट मीटिंग का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम मान कैबिनेट की अहम मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं।
70 views • 5 hours ago
Richa Gupta
कुलगाम के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कुलगाम के गुडार वन क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया।
52 views • 6 hours ago
Richa Gupta
गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 10 सितंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान समुद्र में मौसम खराब रहेगा और लहरें तेज होंगी।
82 views • 9 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत पर दी बधाई, बताया 'गौरव का क्षण'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।
83 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भारत से 'दोस्ती' वाले दांव में अहम रोल निभा सकता है ट्रंप का ये करीबी
सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में चुनकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक मजबूत कदम उठाया है। गोर, ट्रंप और ट्रंप फैमिली के करीबी माने जाते हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत-अमेरिका रिश्ते में वह सीधे ट्रंप को रिपोर्ट करेंगे।
60 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
खास मिशन की तैयारी में भारतीय सेना की 10 महिला अफसर
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की दस महिला अधिकारी एक ऐतिहासिक मिशन पर निकलने वाली हैं। वे भारतीय सशस्त्र सेवा पोत (आईएएसवी) त्रिवेणी पर सवार होकर पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। यह पहली बार है जब भारतीय सेना की महिलाए ऐसा कर रही हैं।
73 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज नहीं कर पाएगे ऑनलाइन पेमेंट
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने बताया है कि वह अपनी कुछ प्रमुख डिजिटल सेवाओं को 7 सितंबर 2025 को निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है।
83 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
पितृपक्ष : श्रद्धा, स्मरण और मानवीय मूल्यों का पर्व
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक का समय पितृपक्ष के रूप में पूर्वजों को समर्पित है। यह अवसर केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि कृतज्ञता, श्रद्धा और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति है। भारतीय परंपरा के अनुसार मनुष्य पर तीन मुख्य ऋण माने गए हैं—देव-ऋण, ऋषि-ऋण और पितृ-ऋण।
71 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
लगने जा रहा है सदी का सबसे दुर्लभ और आखिरी चंद्र ग्रहण
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।
94 views • 2025-09-07
...