भाई दूज पर मथुरा में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने यम द्वितीया पर यमुना में किया स्नान
मथुरा में दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज के पावन अवसर पर आज मथुरा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'यम द्वितीया' भी कहते हैं।


Sanjay Purohit
Created AT: 13 hours ago
43
0

मथुरा में दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज के पावन अवसर पर आज मथुरा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'यम द्वितीया' भी कहते हैं। मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए करीब 1.25 लाख श्रद्धालु पहुंचे। विश्राम घाट पर ही यमुना नदी के किनारे यमराज का प्राचीन मंदिर स्थित है, और यहीं पर मुख्य स्नान चल रहा है। भारी भीड़ के बीच लोग परिवार के साथ, बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक, पूरी श्रद्धा के साथ यमुना स्नान कर रहे हैं। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यम फांस (अकाल मृत्यु) से मुक्ति की कामना के साथ स्नान किया।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम