Mahakal temple: 10 फरवरी से महाकाल मंदिर में पूजा और भोग के समय में होगा परिवर्तन
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 08 फरवरी 2023
5449
0
...

Mahakal temple: भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवभक्ति का विशेष दिन यानी महाशिवरात्रि (mahashivratri) का त्यौहार आने वाला है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। बारह ज्योतिलिंगो में से एक विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) उज्जैन (Ujjain) में महाकाल का विवाह उत्सव यानि महाशिव नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिव नवरात्रि के दौरान भगवान शिव का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रि के चलते यहां मंदिर में सामान्य रूप से होने वाली पूजा और भोग के समय में परिवर्तन किया गया है। जी हां इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं। नया समय 10 फरवरी से लागू हो जाएगा।

ये है नया समय

आपको बता दें ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर की पूजन परपंरा में रोजाना सुबह 10.30 बजे भोग आरती तथा शाम को 5 बजे संध्या पूजा होती है। लेकिन 10 फरवरी से शिव नवरात्रि प्रारंभ होने पर अभिषेक पूजन के चलते भोग आरती व संध्या पूजन के समय में बदलाव किया गया है। चूंकि महाकालेश्वर में शिवरात्रि महापर्व का आयोजन 10 फरवरी से पूरे 9 दिन तक चलेगा। इसलिए अब ये परिवर्तन किया जा रहा है। शिवनवरात्रि के कारण महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह 10.30 बजे होने वाली भोग आरती का समय दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। तो वहीं शाम को होने वाली संध्या आरती का समय 2 घंटे कम करके शाम 5 बजे की बजाय दोपहर 3 बजे कर दिया गया है। ये समय पूरे 9 दिन के लिए रहेगा।

दोपहर में भस्म आरती

आपको बता दें महाशिवरात्रि के दिन रात में भगवान का महानिशा काल भोलेनाथ का पूजन किया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह तड़के 4 बजे शिवजी का सप्तधान मुखारविंद धारण करवाकर उनके शीश पर सवा मन फल व फूलों से बना मुकुट धारण करवाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से सेहरा उतारने के बाद साल में एक बार दोपहर में भस्म आरती होगी। वहीं भस्म आरती के बाद दोपहर में ही भगवान को भोग अर्पित कर आरती होगी। इसी दिन मंदिर के पुजारी-पुरोहितों को मंदिर समिति द्वारा पारणा करवाया जाएगा।

सुबह 4:00 बजे से बाबा महाकाल के दर्शन

महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पट खुलते ही सुबह 4:00 बजे से बाबा महाकाल के दर्शन प्रारम्भ हो जाएंगे। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए लाइन में लगने के बाद दर्शन करने तक की प्रक्रिया को यथासंभव सुखद बनाया जाये ये बात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने त्रिवेणी संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप देते हुए कही।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दिए आदेश

बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी विनम्र व्यवहार करते हुए दर्शनार्थियों को सुखद एहसास करायें। कलेक्टर ने इसके लिये पार्किंग, मेटिंग बिछाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान देते हुए मन्नत गार्डन, कर्कराज, भील समाज धर्मशाला की पार्किंग के साथ-साथ कलोता धर्मशाला के स्थान को भी पार्किंग के लिये लेने को कहा है। बैठक में श्रद्धालुओं के प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था, श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था हेतु बेरिकेट लगाने, एलईडी एवं सीसीटीवी लगाने, पीए सिस्टम व खोयापाया केन्द्र स्थापित करने व मन्दिर कंट्रोल रूम के सम्बन्ध में चर्चा कर व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया।

ये भी पढ़े- Fees Incresed: मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों की बड़ी टेंशन, एमपी बोर्ड ने बढ़ाई फीस

ये भी पढ़ें
Peru: पेरू में 585 समुद्री शेरों की हुई मौत, H5N1 बर्ड फ्लू वायरस है वजह
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल में पांच रूटों पर चलेंगी ई-बसें, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
भोपाल शहर में मार्च-अप्रैल 2026 से पांच रूटों पर ई-बसें संचालित होंगी। इन रूटों पर चलने वाली 100 बसों से 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
11 views • 39 minutes ago
Ramakant Shukla
प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।
38 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा कई शहरों का पारा
पूरे मध्यप्रदेश में ठंड ने जबरदस्त असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है और कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। खास तौर पर इंदौर की रातें बीते दस वर्षों में सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान पचमढ़ी के समान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।
32 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है।
48 views • 18 hours ago
Richa Gupta
मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे, अतीत-वर्तमान-भविष्य को साथ लेकर विकास का संकल्प
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अतीत की विरासत, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
107 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
101 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, बर्फीली हवाओं से शीतलहर तेज
मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर की रातें 10 साल में सबसे ठंडी रहीं और पारा पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
43 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मेडिकल कॉलेजों की तेजी से बढ़ रही संख्या,स्टाफ की कमी बनी बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां पर स्टाफ की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रश्न पर जवाब देखते हुए स्वीकार किया कि अभी स्टाफ की कमी है लेकिन भर्ती भी तेजी से चल रही है।
91 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड, भांग से भव्य श्रृंगार; भस्म आरती में महाकाल ने दिए दर्शन
पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
106 views • 22 hours ago
Richa Gupta
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी काचिगुड़ा-मदार स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे 23 दिसंबर 2025 से काचिगुड़ा-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर रही है। ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
104 views • 23 hours ago
...