Peru: पेरू में 585 समुद्री शेरों की हुई मौत, H5N1 बर्ड फ्लू वायरस है वजह
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 08 फरवरी 2023
5830
0
...

पिछले कुछ दिनों में, H5N1 बर्ड फ्लू वायरस ने पेरू (Peru) में 585 समुद्री शेरों और 55,000 जंगली पक्षियों को मार डाला है। सर्नप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी ने फिलीपींस की एबीएस-सीबीएन न्यूज को यह जानकारी दी है। सर्नप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी ने बताया कि रेंजरों ने आठ संरक्षित तटीय क्षेत्रों में 55,000 मृत पक्षियों की खोज की है। रेंजरों की जांच में पता चला है, कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है।

जांच में बर्ड फ्लू से हुई मौत

प्रयोगशाला परीक्षणों ने भी मृत समुद्री शेरों में H5N1 की उपस्थिति की पुष्टि की है। पेरू (Peru) की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा ने समुद्र तट पर समुद्री शेरों और समुद्री पक्षियों के संपर्क से बचने के लिए लोगों से अपील की है। साथ ही उनके पालतू जानवरों को भी वहां से दूर रखने का आग्रह किया गया है। नवंबर में पेलिकन में H5N1 वायरस के तीन मामले सामने आए। जिसके बाद देश ने 180 दिनों के स्वास्थ्य अलर्ट की घोषणा जारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोग उत्तरी अमेरिका से प्रवासी पक्षियों द्वारा फैलता है।

WOAH ने फ्लू के प्रसार को लेकर जताई थी चिंता

वर्ल्ड ओगॅनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (WOAH) ने पिछले हफ्ते न केवल मध्य और दक्षिण अमेरिका में नए देशों में अत्यधिक रोगजनक एवियन फ्लू के प्रसार के बारे में चिंता जताई, बल्कि 4 महीने की अवधि में फैलने की गति के बारे में भी चिंता जताई। हाल ही में इक्वाडोर की एक 9 वर्षीय लड़की में भी संक्रमण मिला। नए प्रभावित देशों में बोलीविया, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, होंडुरास, पनामा, पेरू (Peru) और वेनेजुएला शामिल हैं।

36 घंटों में पांचवीं बार भूकंप के झटकों से कांपा तुर्किये, 5 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत

ये भी पढ़ें
Fees Incresed: मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों की बड़ी टेंशन, एमपी बोर्ड ने बढ़ाई फीस
...

International

See all →
Sanjay Purohit
कहा हैं नरगिस मोहम्मदी? नोबेल कमेटी ने ईरान को घेरा
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में एक स्मृति सभा के दौरान गिरफ्तार किया गया. इसी के बाद अब नोबेल कमेटी ने मोहम्मदी की गिरफ्तारी को लेकर ईरान को घेरा है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं. साथ ही कमेटी ने उनकी रिहाई की मांग की है.
33 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
US व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र
दुबई अब भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक अध्ययन गंतव्यों का एक प्रभावी विकल्प बन रहा है। दुनिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दुबई में अपने कैंपस खोल रहे हैं।
38 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
धरती गर्म होने का असर DNA तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन
धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में जीन में परिवर्तन नजर आया है।
35 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ते तापमान से घट रही नींद
दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि रात में बढ़ता तापमान दुनिया भर की नींद पर गहरा असर डाल रहा है। नींद का समय छोटा हो रहा है, गुणवत्ता गिर रही है, और इसका सबसे तीखा प्रभाव गरीब, बीमार और कठिन परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
39 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
पुतिन ने शहबाज शरीफ को कराया 40 मिनट इंतजार, फिर किया मिलने से इनकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल फोरम फॉर पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए बेहद उत्सुक थे, लेकिन हालात उनके बिल्कुल खिलाफ रहे।
132 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
अमेरिकी संसद में भारत पर 50% टैरिफ के खिलाफ बगावत
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति के खिलाफ आवाज़ उठने लगी है अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क को खत्म करने के लिए कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है।
117 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
चाबहार पोर्ट से भारत की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन!
अफगानिस्तान ने अपनी व्यापारिक नीतियों में बड़ा बदलाव करते हुए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम कर दी है. दशकों तक तोरखम और चमन बॉर्डर क्रॉसिंग अफगानिस्तान के व्यापार के मुख्य रास्ते थे, लेकिन पाकिस्तान द्वारा बार-बार इन्हें बंद करने से अफगान कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ.
125 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनेंगे एलन मस्क
एलन मस्क की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ सकता है। मस्क अभी दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं और अगले साल ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसकी वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
134 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
पाकिस्‍तानी इतिहास में पहली बार ISI चीफ को जेल
पाकिस्तानी सेना की ओर से दावा किया गया है कि इस सजा के ऐलान में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया। फैज के पास अपील करने का अधिकार है।
64 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर आज से लगा प्रतिबंध, अब इस उम्र के बच्चे अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। बच्चे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
83 views • 2025-12-10
...