किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने पर भड़के बजरंग पुनिया, बोले - शंभू बॉर्डर को पाकिस्तान सीमा जैसा बना दिया
कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक तरफ सरकार कह रही है कि, हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


Durgesh Vishwakarma
Created AT: 14 दिसंबर 2024
6883
0

दिल्ली कूच कर रहे 101 किसानों और पुलिस के बीच शंभू बॉर्डर पर झड़प हो गई। इस दौरान किसानों ने पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, जिसमें कई किसान घायल हुए हैं।
पाकिस्तान बॉर्डर जैसा किया जा रहा
कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक तरफ सरकार कह रही है कि, हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुनिया ने आगे कहा कि, शंभू बॉर्डर पर ऐसा किया जा रहा है जैसा पाकिस्तान बॉर्डर पर किया जाता है। कांग्रेस नेता ने इस दौरान कहा कि, जब नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं, तो क्या वे अनुमति लेते हैं ? किसान केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहते हैं। हम हमेशा किसानों का समर्थन करेंगे।700 लड़कियां गायब हैं यह बेतुकी बातें हैं
वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा था कि, किसानों ने जहां धरना दिया था, वहां की 700 लड़कियां गायब हो गईं। इसके जवाब में कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पुनिया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) कह रही है कि, 700 लड़कियां गायब हैं यह बेतुकी बातें हैं। वे कहते हैं कि, पंजाब से नशा फैलाया गया, नशा तो गुजरात के पोर्टों में कई-कई लाख करोड़ का मिल रहा है। वहां तो उनकी जुबान नहीं खुलती है।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम