


छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे एक हार्डकोर नक्सली दंपती ने आखिरकार हथियार डाल दिए। दोनों ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
कौन हैं ये नक्सली?
सरेंडर करने वाले नक्सली हैं लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उसकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का।लच्छन्ना पर ₹25 लाख औरअनितक्का पर ₹8 लाख का इनाम घोषित था।दोनों कई वर्षों से संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहे हैं।
वर्षों तक संगठन में निभाई अहम भूमिका
लच्छन्ना को वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम (DKSZCM) का पद दिया गया था।इससे पहले वह 2007 में उत्तर बस्तर के टेक्निकल डिपार्टमेंट का प्रभारी भी रह चुका है।उसकी पत्नी अनितक्का भी 2002 से सक्रिय है।
उसे 2002 में एसीएम (ACM)2007 में टेक्निकल डिपार्टमेंट और हाल ही में डीवीसीएम (DVCM) के पद पर पदस्थ किया गया था।
पूछताछ से मिल सकती हैं अहम जानकारियाँ
सूत्रों के मुताबिक, यह नक्सली दंपती लगभग 22–23 वर्षों से संगठन से जुड़ा हुआ था। इनके पास नक्सली मूवमेंट की आंतरिक जानकारियाँ हो सकती हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस अब इनकी गतिविधियों की पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है