Power Plant Day 2023: हर साल 7 मार्च को पावर प्लांट दिवस मनाया जाता है। इस दिन का प्राथमिक लक्ष्य लोगों को पौधों पर आधारित भोजन के बारे में शिक्षित करना है। यदि आप इस नियम का पालन करते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे। पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। ये भोजन प्रोटीन तत्वों से भरपूर होता है। प्लांट-आधारित भोजन में प्रोटीन समेत सभी आवश्यक तत्व होते हैं। इसमें जिंक और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए मददगार होते हैं। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल (Power Plant Day 2023)
- बादाम
कच्चा बादाम या भुना हुआ बादाम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में पया जाता है । यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसे कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है। प्लांट बेस्ड डाइट में आप बादाम को शामिल कर सकते हैं।
- दाल
दाल को प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। आपके किचन में कई तरह की दालें मौजूद होती है। जैसे- मूंग, मसूर, उड़द, चना, अरहर, राजमा आदि। ये सभी दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर में कई आवश्यक विटामिंस को पूरा करते हैं।
- नट्स
नट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स,प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हड्डियों की सेहत, वेट लॉस के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
दिन में जरूर खाएं ये एक फल, हाई ब्लड प्रेशर का है राम बाण उपाय