छह बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, 14 को प्रथम सवारी
श्रावण-भाद्रपद मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जाएंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 14 जुलाई को निकाली जाएगी, जबकि भाद्रपद मास में अंतिम राजसी (शाही) सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी। श्रावण मास में चार और भाद्रपद मास में दो सवारियां निकाली जाएंगी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
48
0
...

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम माधव नगर के प्रथम तल के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रावण-भाद्रपद मास की सवारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्रद्धालुओं को दर्शन की बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुदृढ़ हो। बैठक में एडीएम एवं प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी गई।

यह रहेगा सवारी मार्ग

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी, मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात महाकाल लोक, गुदरी चौक, बख्शी बाजार, कहारवाड़ी होकर रामघाट (शिप्रा तट) पहुंचेगी। यहां पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। राजसी सवारी 18 अगस्त को इसी मार्ग के अतिरिक्त मिर्जा नईम बेग, तेलीवाड़ा चौक, कंठाल, सतीगेट, सराफा होकर निकलेगी।

भस्म आरती का समय बदलेगा

श्रावण-भाद्रपद मास (11 जुलाई से 18 अगस्त) तक भस्म आरती के लिए मंदिर के पट सुबह 3 बजे खुलेंगे। प्रत्येक सोमवार को 2:30 बजे। आरती का समय सामान्य दिनों में सुबह 3 से 5 बजे और सोमवार को 2:30 से 4:30 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित करना समस्त सनातन अनुयायियों के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की सनातन संस्कृति, उसके मूल्यों और आदर्शों का वैश्विक स्तर पर पुनः उद्घोष है।
4 views • 5 minutes ago
Ramakant Shukla
रिटायरमेंट से दो दिन पहले घूस लेते पकड़े गए कृषि अधिकारी, लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
सागर शहर में शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनकी सेवानिवृत्ति से महज दो दिन पहले की गई।
16 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
छह बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, 14 को प्रथम सवारी
श्रावण-भाद्रपद मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जाएंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 14 जुलाई को निकाली जाएगी, जबकि भाद्रपद मास में अंतिम राजसी (शाही) सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी। श्रावण मास में चार और भाद्रपद मास में दो सवारियां निकाली जाएंगी।
48 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
बन गया मानसून का नया सिस्टम, 29 जिलों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में 20 जून को कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया। यह मजबूत होकर अगले 24 घंटे में आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। इसके आगे बढ़ने से हवा में नमी बढ़ेगी। इस कारण 20 व 30 जून को स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना है, लेकिन एक जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
57 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 35 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, इन बड़ी कंपनियों ने दिए निवेश प्रस्ताव
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉइमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव में 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनके जमीन पर उतरने पर 35,520 नए रोजगार सृजित होंगे।
41 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल की द्वितीया तिथि पर भस्म आरती: उज्जैन में अद्वितीय भक्ति का आलोक
आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पुण्य दिवस पर महाकालेश्वर मंदिर में सम्पन्न हुई प्रातःकालीन भस्म आरती ने पुनः सिद्ध कर दिया कि महाकाल की उपासना केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि आत्मा के जागरण और ब्रह्म की अनुभूति का माध्यम है। यह दिन भले ही अमावस्या न हो, परंतु द्वितीया की दिव्यता में शिव की कृपा का प्रवाह सहज ही महसूस किया गया।
53 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की रेस: किस पर टिकेगी राजनीति की कमान?
मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय सत्ता से भी बड़ा मुद्दा है—भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? मौजूदा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि भाजपा के आगामी चुनावी रोडमैप की बुनियाद है।
95 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
अब इंदौर में पते होंगे डिजिटल, शुरू हुआ यूनिक क्यूआर कोड वाला ‘डिजिटल पता’ सिस्टम, देश का पहला शहर बना इंदौर
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर एक और नवाचार के साथ देशभर में उदाहरण बन गया है। अब इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां प्रत्येक घर को यूनिक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पता मिलेगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 29 जून से वार्ड 82 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है।
47 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: राज्य पुलिस सेवा के 39 अफसरों का तबादला
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के कुल 39 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
64 views • 10 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले: आपातकाल लोकतंत्र पर हमला था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1975 की इमरजेंसी को संविधान की हत्या करार दिया। जानिए क्या कहा मुख्यमंत्री ने और क्यों आपातकाल को लोकतंत्र का काला दिन माना जाता है।
48 views • 10 hours ago
...