प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित करना समस्त सनातन अनुयायियों के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की सनातन संस्कृति, उसके मूल्यों और आदर्शों का वैश्विक स्तर पर पुनः उद्घोष है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
14
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की सनातन संस्कृति, उसके मूल्यों और आदर्शों का वैश्विक स्तर पर पुनः उद्घोष है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण संपूर्ण सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए गर्व की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री का आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में हुआ सम्मान

यह उपाधि उन्हें आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के धर्म, नीति, आत्मबल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को रेखांकित किया गया।


समारोह में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के प्रभावशाली नेतृत्व में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को व्यापक जनमानस में स्थापित किया गया। उनकी दूरदृष्टि से भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुईं, साथ ही उन्होंने अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी विचार, सांस्कृतिक चेतना, विश्व शांति, और जनकल्याण जैसे विषयों को केंद्र में रखकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानजनक स्थान दिलाया।


प्रधानमंत्री के इन्हीं विशिष्ट योगदानों के लिए उन्हें ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से विभूषित किया गया है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
राज्य सरकार हर संकट में गरीब और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों सहित सभी के जीवन में समृद्धि लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है और हम हर कठिन समय में गरीब और जरूरतमंदों का समर्थन करते हैं।
16 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित करना समस्त सनातन अनुयायियों के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की सनातन संस्कृति, उसके मूल्यों और आदर्शों का वैश्विक स्तर पर पुनः उद्घोष है।
14 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
रिटायरमेंट से दो दिन पहले घूस लेते पकड़े गए कृषि अधिकारी, लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
सागर शहर में शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनकी सेवानिवृत्ति से महज दो दिन पहले की गई।
23 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
छह बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, 14 को प्रथम सवारी
श्रावण-भाद्रपद मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जाएंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 14 जुलाई को निकाली जाएगी, जबकि भाद्रपद मास में अंतिम राजसी (शाही) सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी। श्रावण मास में चार और भाद्रपद मास में दो सवारियां निकाली जाएंगी।
60 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
बन गया मानसून का नया सिस्टम, 29 जिलों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में 20 जून को कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया। यह मजबूत होकर अगले 24 घंटे में आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। इसके आगे बढ़ने से हवा में नमी बढ़ेगी। इस कारण 20 व 30 जून को स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना है, लेकिन एक जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
66 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 35 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, इन बड़ी कंपनियों ने दिए निवेश प्रस्ताव
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉइमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव में 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनके जमीन पर उतरने पर 35,520 नए रोजगार सृजित होंगे।
52 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल की द्वितीया तिथि पर भस्म आरती: उज्जैन में अद्वितीय भक्ति का आलोक
आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पुण्य दिवस पर महाकालेश्वर मंदिर में सम्पन्न हुई प्रातःकालीन भस्म आरती ने पुनः सिद्ध कर दिया कि महाकाल की उपासना केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि आत्मा के जागरण और ब्रह्म की अनुभूति का माध्यम है। यह दिन भले ही अमावस्या न हो, परंतु द्वितीया की दिव्यता में शिव की कृपा का प्रवाह सहज ही महसूस किया गया।
67 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की रेस: किस पर टिकेगी राजनीति की कमान?
मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय सत्ता से भी बड़ा मुद्दा है—भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? मौजूदा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि भाजपा के आगामी चुनावी रोडमैप की बुनियाद है।
107 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
अब इंदौर में पते होंगे डिजिटल, शुरू हुआ यूनिक क्यूआर कोड वाला ‘डिजिटल पता’ सिस्टम, देश का पहला शहर बना इंदौर
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर एक और नवाचार के साथ देशभर में उदाहरण बन गया है। अब इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां प्रत्येक घर को यूनिक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पता मिलेगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 29 जून से वार्ड 82 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है।
51 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: राज्य पुलिस सेवा के 39 अफसरों का तबादला
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के कुल 39 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
69 views • 15 hours ago
...