भरत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र श्री भरत बघेल का रूस में निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
48
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र श्री भरत बघेल का रूस में निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि भरत अध्ययन के लिए रूस गए थे, जहां उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
डिजिटल हो रहे हैं मध्यप्रदेश के जंगल, 35 लाख लोगों को मिला आजीविका का साधन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वनों के संरक्षण एवं संवर्धन को पहली प्राथमिकता में रखा गया है। वनों को हरा-भरा रखने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब प्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ रहा है और ओपन फारेस्ट कम हो रहा है। मध्यप्रदेश वनों में हर्बल औषधियों का भी खजाना है।
36 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन के नेतृत्व में होगा RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार और नवाचार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
21 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भांग, मोगरे और भस्म से हुआ महाकाल का अलौकिक श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार को अलसुबह विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से पूजन-अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भांग से श्रृंगारित कर भस्म रमाई गई।
20 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में सीजन में पहली बार 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 17 जिलों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार उज्जैन समेत 4 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भोपाल समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
20 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान टली
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि फ्लाइट कुछ समय बाद रवाना की जाएगी।
25 views • 6 hours ago
Richa Gupta
लापरवाही बरतने पर नगर निगम ग्वालियर के 2 उपयंत्री निलंबित
नगर पालिका निगम ग्वालियर में कार्यों में लापरवाही बरतने पर 2 उपयंत्रियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने पिछले दिनों प्रदेश में नगर निगम में कार्यरत उपयंत्रियों की कार्यों की समीक्षा करने और लापरवाही बरतने वाले उपयंत्रियों के खिलाफ निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम आयुक्तों को दिये थे।
48 views • 6 hours ago
Richa Gupta
जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं।
42 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मानसून में सतर्क रहने के दिए निर्देश, बोले – पुल-पुलिया या रपटे पर बहाव हो तो पार न करें, छात्रों और नागरिकों से की अपील
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून को देखते हुए सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लगभग सभी जिलों से वर्षा की सूचना मिल रही है, ऐसे में यदि कहीं भी सड़कों या पुल-पुलियों पर बाढ़ का तेज बहाव हो, तो आमजन को उससे बचना चाहिए। जोखिम भरी यात्रा न करें और पूरी सावधानी बरतें।
35 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के कई जिलों में सक्रिय हुआ मानसून, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव और नदियों के उफान की स्थिति बन रही है। सोमवार, 23 जून को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अतिवृष्टि की आशंका जताई गई है।
73 views • 8 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बारिआम दौरा: महिलाओं से खरीदे आम, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया।
56 views • 8 hours ago
...