


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बबीना इलाके के लहर ठाकुरपुरा गांव के बृजेंद्र रायकवार उम्र 28 वर्ष नामक शख्स की शादी ललितपुर की युवती से 18 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद दूल्हा बहुत खुश रहता था और दुल्हन उदास। पत्नी अपने पति से दूर-दूर रहने लगी थी। साथ ही वो आए दिन अपने पति से झगड़ा करती थी। मगर, कुछ समय बाद ही उसके इस व्यवहार की पोल खुल गई, पता चला कि वो प्रेग्नेंट है।
लड़की का मायके में चल रहा था अफेयर, लड़के ने दे दी जान
बृजेंद्र की मां गुलाब देवी ने बताया कि घर पर बृजेंद्र और बहू अकेले रहते थे। वो बेटे से आए दिन झगड़ा करती थी। बहू का मायके में एक युवक से अफेयर है। उसके पेट में उसी का बच्चा पल रहा है। हम लोग को इस बात का पता तब चला, जब शादी के बाद बहू को पीरियड नहीं हुए। हमने जांच कराई तो वह 2 महीने से ज्यादा की गर्भवती थी। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो उसकी सास ने उसे ही फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद मैंने बेटे को समझाकर बच्चे को अपनाने के लिए मना लिया था। बेटा भी इसके लिए मान गया था, लेकिन, मां-बेटी ने मिलकर बेटे को मरने पर मजबूर कर दिया।
बृजेंद्र ने जहर खाकर की आत्महत्या
बृजेंद्र की मां ने आगे बताया कि बेटे की मौत की खबर बहू ने ही दी थी।सोमवार रात बहू का फोन आया। उसने पिता रामनाथ को बताया कि बृजेंद्र ने जहर खा लिया है। इसके बाद हम लोग आनन-फानन में दिल्ली से झांसी पहुंचे। परिवार और गांव के लोग बृजेंद्र को बबीना सीएचसी ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झांसी मेडिकल कॉलेज में बृजेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।