मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक, किसानों को मिल सकती है ये बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह कैबिनेट मीटिंग आगामी विधानसभा मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है और इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।


Ramakant Shukla
Created AT: 18 जून 2025
95
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह कैबिनेट मीटिंग आगामी विधानसभा मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है और इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
किसानों को मिल सकती है ये बड़ी सौगातें
मानसून के आगमन और आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों के लिए नई योजनाएं, अनुदान या समर्थन मूल्य पर बड़े फैसले ले सकती है। खरीफ फसल को लेकर बीज वितरण, खाद और सिंचाई सुविधा की समीक्षा भी इस बैठक में होने की संभावना है।
कर्मचारियों को मिल सकती है DA बढ़ोतरी की सौगात
राज्य के करीब 3 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनर्स के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि पर विचार कर सकती है। मार्च में सरकार ने DA को 50% से बढ़ाकर 53% किया था, अब फिर इजाफा संभव है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम