इन जगहों पर वैलेंटाइन डे मनाने पर खानी पड़ेगी जेल की हवा
हर साल की तरह इस बार भी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने जा रही है। इसका हर दिन एक खास चीज को समर्पित करते हुए कपल 14 फरवरी को वैलेंटाइन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 05 फरवरी 2025
128
0
...

हर साल की तरह इस बार भी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने जा रही है। इसका हर दिन एक खास चीज को समर्पित करते हुए कपल 14 फरवरी को वैलेंटाइन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो दुनियाभर के कपल इसे सेलिब्रेट करने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश में हैं, जहां वैलेंटाइन डे मनाना सख्त मना है। यहां तक कि इस वजह से आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।


सऊदी अरब


सऊदी अरब में इस्लामिक विचारधारा मानी जाती है। यहां के कानून भी इस्लामिक ही बनाए हैं। वहीं, वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाला त्योहार है, जबकि इस्लामिक विचारधारा इसके बिल्कुल खिलाफ है। यही कारण है कि सऊदी अरब में वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता। हालांकि बीते कुछ वक्त से सऊदी अरब में भी कई जगहों पर लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाने लगा है, लेकिन आज भी कपल खुलकर इसे सेलिब्रेट नहीं कर सकते।


उज्बेकिस्तान


उज्बेकिस्तान में साल 2012 तक वैलेंटाइन डे मनाने पर पाबंदी नहीं थी। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय ने 2012 के बाद से उज्बेकिस्तान में वैलेंटाइन डे मनाए जाने पर पाबंदी लगा दी। इसकी पीछे की वजह मानी है कि 14 फरवरी के दिन ही उज्बेकिस्तान के मुगल साम्राज्य की नींव रखने वाले बाबर का जन्मदिन होता है। यहां की सरकार अपने लोगों को बाबर के जन्मदिन को मनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है और इसी वजह से वैलेंटाइन डे जैसे पश्चिमी सभ्यता वाले इस त्योहार को नहीं मनाया जाता।


मलेशिया


मलेशिया में वैलेंटाइन डे को लेकर बहुत सख्त कानून बनाए गए हैं। 2005 में यहां की सरकार ने वैलेंटाइन डे पर फतवा जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पश्चिमी सभ्यता का ये त्योहार उनके युवाओं को बर्बाद कर रहा है और उन्हें नैतिक पतन की ओर ले जा रहा है। यहां कपल्स को लेकर इतने सख्त कानून है कि अगर कोई सार्वजनिक जगह पर किसी को प्रपोज करता हुआ भी दिख गया तो उसे अरेस्ट कर लिया जाता है।


पाकिस्तान


भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी वैलेंटाइन डे मनाना कानून का उल्लंघन माना जाता है। हालांकि, यहां पहले इसे सेलिब्रेट किया जाता था, लेकिन 2018 में पाकिस्तान के एक नागरिक ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में वैलेंटाइन डे के खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता का त्योहार है और यह इस्लाम की शिक्षा के विरुद्ध है। इसी याचिका के आधार पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने वैलेंटाइन डे पर रोक लगा दी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Lifestyle

See all →
Sanjay Purohit
रोज़ाना 30 मिनट नंगे पैर चलने के अद्भुत लाभ: विज्ञान, प्रकृति और आयुर्वेद की दृष्टि से
प्राचीन भारतीय जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव को विशेष महत्व दिया गया है। ऋषि-मुनि और योगी नंगे पैर चलने को साधना और स्वास्थ्य का अंग मानते थे। आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी यह स्वीकार कर रहा है कि नंगे पैर चलना शरीर, मन और आत्मा — तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
77 views • 2025-07-24
Richa Gupta
बारिश में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जानें उपाय
मानसून में डेंगू, टाइफाइड, वायरल और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित, अपनाएं ये आसान सेहतमंद उपाय।
71 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
रत्न, फैशन और सितारे: जब किस्मत और स्टाइल एक साथ चमकते हैं!
रत्न सिर्फ पत्थर नहीं होते, ये तो किस्मत के रहस्य खोलने वाले ताले की चाबी हैं। फैशन महज़ परिधान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की झलक है। और सितारे? वो सिर्फ आकाश में नहीं, हमारी तकदीर की किताब में भी झिलमिलाते हैं। जब ये तीनों – रत्न, फैशन और सितारे – एक साथ संगम करते हैं, तब जन्म लेता है एक ऐसा व्यक्तित्व जो न सिर्फ दिखता है, बल्कि महसूस भी होता है।
66 views • 2025-07-23
Sanjay Purohit
सावन में इन चीजों से भी बना लें दूरी, जानिये क्यों करना चाहिए परहेज
सावन का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से जितना पवित्र माना जाता है, उतना ही यह स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी संवेदनशील होता है। बरसात के मौसम में वातावरण में अधिक नमी और तापमान में बदलाव की वजह से बैक्टीरिया और कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं।
104 views • 2025-07-18
Richa Gupta
मानसून में इन सब्जियों के सेवन से नहीं पड़ेंगे बीमार, पाचन तंत्र रहेगा अच्छा
बारिश का मौसम हमेशा ढेर सारी बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में अगर खानपान का ख्याल ना रखा जाए तो आप भी बीमार हो सकते है।
101 views • 2025-07-16
Sanjay Purohit
गुस्से पर काबू पाने का ज्योतिषीय उपाय: जानिए कौन सा रत्न करेगा आपके क्रोध का शमन
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में गुस्सा, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव आम समस्या बन गई है। चाहे वह व्यक्तिगत संबंध हों या कार्यस्थल की चुनौतियाँ, मन में उथल-पुथल बनी रहती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास रत्न ऐसे बताए गए हैं जो गुस्से पर काबू पाने में अद्भुत भूमिका निभाते हैं।
78 views • 2025-07-16
Sanjay Purohit
वर्षा ऋतु में त्वचा की देखभाल: नमी भरे मौसम में सौंदर्य बनाए रखने के सरल उपाय
बारिश का मौसम जहाँ मन को सुकून और ठंडक देता है, वहीं त्वचा के लिए कई प्रकार की समस्याएँ भी लेकर आता है। हवा में बढ़ी हुई नमी, बार-बार पसीना आना और गंदगी के जमाव से त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन, मुंहासे और चिपचिपाहट जैसी परेशानियाँ आम हो जाती हैं। ऐसे में वर्षा ऋतु में त्वचा की देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
93 views • 2025-07-16
Richa Gupta
बरसात में बालों के चिपचिपेपन से बचने के आसान और असरदार उपाय
बरसात के मौसम में बालों के चिपचिपेपन से बचने के घरेलू और सरल उपाय। बालों को स्वस्थ, सुंदर और फ्रिज़ी फ्री रखने के टिप्स पढ़ें।
149 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
वर्षा ऋतु और जीवनशैली: संतुलन और सजगता का संगम
वर्षा ऋतु भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे रोमांचकारी और महत्वपूर्ण ऋतु मानी जाती है। यह केवल धरती को हरियाली से नहीं भरती, बल्कि मानव जीवन और जीवनशैली पर भी गहरा प्रभाव डालती है। वर्षा जहाँ एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य और ताजगी का अनुभव कराती है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, स्वास्थ्य और दिनचर्या में बदलाव की भी आवश्यकता पैदा करती है।
161 views • 2025-06-22
Richa Gupta
ब‍िना ज‍िम और डाइट‍िंग के वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान लाइफस्टाइल टिप्स
बिना जिम जाए और डाइटिंग के बिना भी वजन कम करना आसान है। जानिए 5 सरल लाइफस्टाइल टिप्स जो आपकी हेल्थ और फिटनेस दोनों बेहतर बनाएंगे।
154 views • 2025-06-22
...