


वजन कम करना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है, खासकर जब जिम जाने या सख्त डाइटिंग करने का मन न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जिम जाए और बिना कड़ी डाइटिंग के भी आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं? बस ज़रूरत है अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने की। यहां जानिए ऐसे 5 आसान और प्रभावी तरीके जिनसे आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।
चबाकर खाएं खाना
आप जो भी केुछ खाते हैं उसे चबाकर खाएं। जापानी लोग एक निवाले को कम से कम 25 बार चबाते हैं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। वजन कम करने में भी आसानी होती है।
खाते समय न पिएं पानी
जापानी लोग खाना खाते समय पानी नहीं पीते हैं। अगर आप खाते समय पानी पीते हैं तो इससे आपका पेट भारी हो सकता है। आपको आलस घेरने लगती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है। आपको इसे अवॉइड करना चाहिए।
सब्जियां ज्यादा खाएं
वजन कम करने के लिए अनाज के बजाय आपको ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खानी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तो बूस्ट होता ही है, साथ ही आपके शरीर करे जरूरी पोषण भी मिलता है। आपको दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं। ऐसे में वजन कम करना आसान हो जाएगा।
पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी से शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
पानी पीने की आदत सुधारें
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।