दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सभी 70 सीटों पर मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज (5 फरवरी) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। कुल 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
48
0


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज (5 फरवरी) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। कुल 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य में एक करोड़ से भी ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। आपको बता दें कि, अब तक कई दिग्गज नेताओं ने वोट डाल दिया है। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित सहित अन्य का नाम शामिल है। तो चलिए जाते हैं किन-किन नेताओं ने अब तक मतदान किया है।


राहुल गांधी


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया।


वीरेंद्र सचदेवा


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई। उन्होने वोट डालने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम आतिशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल सीएम आतिशी का सहयोगी 5 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया और उसके साथ पकड़ा गया ड्राइवर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।


अलका लांबा


कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाई। अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली के लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। अब इस बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने देखा है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली को कैसे पीछे ले जाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मतदाता अपने घरों से निकलेंगे और बदलाव लाएंगे।


बांसुरी स्वराज


दिल्ली चुनाव के लिए वोट डालने के बाद, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज दिल्ली में लोकतंत्र का उत्सव है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल ही खिलेगा।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

National

See all →
Ramakant Shukla
दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग, मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा तो करोलबाग-मॉडल टाउन में सबसे कम वोटर पहुंचे बूथ पर
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 39.51% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।
4 views • 8 minutes ago
Sanjay Purohit
भारत में कोरोनरी आर्टरी बाईपास के पितामह पद्मश्री डॉ केएम चेरियन का निधन
भारत के प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. के.एम. चेरियन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1975 में पहली सफल कोरोनरी धमनी बाईपास सर्जरी की थी और उन्हें कई सम्मान मिले, जिनमें पद्मश्री शामिल है।
2 views • 20 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
सदन में पीएम मोदी बोले - हम 'हर घर जल' पर फोकस करते हैं, बाकी लोग जकूजी-शॉवर पर
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास की लोक निर्माण विभाग (PWD) की तरफ से तैयार की गई लिस्ट में महंगी फिटिंग और नवीकरण का खुलासा हुआ है।
13 views • 33 minutes ago
Richa Gupta
Delhi Elections 2025: केजरीवाल मारेंगे हैट्रिक या BJP की बढ़ेगी सीटें
आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या केजरीवाल चौथी बार सरकार बना पाएंगे या बीजेपी इतिहास रचेगी और क्या कांग्रेस की वापसी होगी?
48 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली चुनाव- 70 सीटों पर वोटिंग, 9 बजे तक 8.10% मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुकी हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
14 views • 3 hours ago
Richa Gupta
खो गया है वोटर आईडी तो इन डॉक्यूमेंट्स को दिखाकर करें मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोड डाले जाएंगे। राजधानी की 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार है।
62 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हमने शीशमहल नहीं देश को बनाया है - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं।
46 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने की ये खास अपील
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। आज दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
66 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सभी 70 सीटों पर मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज (5 फरवरी) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। कुल 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।
48 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
आज महाकुंभ दौरे पर रहेंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान, ये है पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान करेंगे. पीएम के दौरे से पहले सभी इंतजाम कर लिए गए हैं.
18 views • 5 hours ago