दिल्ली चुनाव- 70 सीटों पर वोटिंग, 9 बजे तक 8.10% मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुकी हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
13
0
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुकी हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
दिल्ली में 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
कहां कितनी वोटिंग?
1. मुस्तफाबाद में अब तक सबसे ज्यादा 12.17% मतदान हुआ है.
2. करोल बाग में सबसे कम 4.49% मतदान हुआ है.
3. चांदनी चौक में 4.53% मतदान हुआ है.
4. सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 8.03% मतदान हुआ है.
5. नई दिल्ली: 7 फीसदी, जंगपुरा: 7.5%, कालकाजी: 6.2%
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम