दिल्ली में वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने की ये खास अपील
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। आज दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
75
0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। आज दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। दिल्ली चुनाव वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली वालों से खास अपील की है।


पहले मतदान, फिर जलपान


PM मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!


अमित शाह ने की अपील


वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।


13,766 पोलिंग बूथों पर डाले जा रहे वोट


बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सलोनी में 44.3 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद कसोल में 30 मिमी, करसोग में 24.3 मिमी, भुंतर में 21.4 मिमी, जोगिंद्रनगर में 19 मिमी, बंजार में 18. 2 मिमी, शिमला में 16.2 मिमी और गोहर में 16 मिमी बारिश हुई।
10 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी बोले- मां गंगा का आशीर्वाद पाकर शांति और संतोष मिला
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय पीएम मोदी को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया।
13 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा बर्ड फ्लू का टीका
अत्यधिक घातक रोगजनकों की सूची में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) शामिल है जिसमें म्यूटेशन होने पर कोरोना की तरह व्यक्ति से व्यक्ति को संक्रमित करने की क्षमता है। मनुष्यों में इस वायरस की मृत्यु दर सबसे अधिक है।
19 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
महाकुंभ में डुबकी लगाते ही बदल गया PM मोदी का गेटअप, गले में भगवा शॉल और सिर पर हिमाचली टोपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनालिटी और उनका पहनावा हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद PM मोदी का बदला अंदाज दिल छू गया। उनके गले का भगवा शॉल और हिमाचली टोपी को देखकर हर कोई सोच में पड़ गया।
20 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग, मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा तो करोलबाग-मॉडल टाउन में सबसे कम वोटर पहुंचे बूथ पर
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 39.51% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।
22 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में कोरोनरी आर्टरी बाईपास के पितामह पद्मश्री डॉ केएम चेरियन का निधन
भारत के प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. के.एम. चेरियन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1975 में पहली सफल कोरोनरी धमनी बाईपास सर्जरी की थी और उन्हें कई सम्मान मिले, जिनमें पद्मश्री शामिल है।
15 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सदन में पीएम मोदी बोले - हम 'हर घर जल' पर फोकस करते हैं, बाकी लोग जकूजी-शॉवर पर
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास की लोक निर्माण विभाग (PWD) की तरफ से तैयार की गई लिस्ट में महंगी फिटिंग और नवीकरण का खुलासा हुआ है।
16 views • 3 hours ago
Richa Gupta
Delhi Elections 2025: केजरीवाल मारेंगे हैट्रिक या BJP की बढ़ेगी सीटें
आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या केजरीवाल चौथी बार सरकार बना पाएंगे या बीजेपी इतिहास रचेगी और क्या कांग्रेस की वापसी होगी?
60 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली चुनाव- 70 सीटों पर वोटिंग, 9 बजे तक 8.10% मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुकी हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
17 views • 6 hours ago
Richa Gupta
खो गया है वोटर आईडी तो इन डॉक्यूमेंट्स को दिखाकर करें मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोड डाले जाएंगे। राजधानी की 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार है।
70 views • 7 hours ago